फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Video of Hyderabad man tossing Rs 500 notes in air goes viral

Man Tossing Notes: हैदराबाद में चारमीनार के पास एक शख्स ने हवा में उड़ाए 500 रुपये के नोट, वीडियो वायरल

Fri, 17 Jun 2022 07:19 AM IST
देव कश्यप एएनआई, हैदराबाद।
एएनआई, हैदराबाद। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 17 Jun 2022 07:19 AM IST
सार

हैदराबाद के चारमीनार के पास हवा में 500 रुपये के नोटों को उड़ाते हुए एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। इस शख्स की पहचान करने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है।

विज्ञापन
Video of Hyderabad man tossing Rs 500 notes in air goes viral
हवा में 500 रुपये के नोट उछालता शख्स। - फोटो : ANI

विस्तार

हैदराबाद में प्रसिद्ध चारमीनार के पास एक व्यक्ति का 500 रुपये के नोट हवा में उड़ाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडिय ने नेटिजन्स का ध्यान आकर्षित किया है, यह वीडियो क्लिप को व्यापक रूप से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

विज्ञापन


30 सेकेंड के इस वीडियो में शहर के चारमीनार के पास गुलजार हौज रोड के सामने एक व्यक्ति खड़ा है और नोटों का बंडल हवा में उछाल रहा है।वायरल वीडियो में शहर के गुलजार हौज रोड पर कई कारों को रुकते हुए दिखाया गया है। जिसके बाद यहां चारमीनार पर खड़े होकर एक शख्स को 500 रुपये के नोट उड़ाते देखा जा रहा है।
विज्ञापन


ये शख्स किसी शादी का हिस्सा लगता है, क्योंकि वहां रुकी गाडियां फूलों से सजी हुई दिखाई दे रही हैं। बारात में आया ये आदमी शेरवानी और कुर्ता पहने नजर आ रहा है। जब ये आदमी नोटों की बारिश कर रहा होता है तो वहां मौजूद उसके साथ आए लोग मोबाइल में उसका वीडियो बना रहे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से आने-जाने वाले जराहगीर इस अजीबोगरीब घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे थे। मीडिया रिपोर्टों और दर्शकों के दावों के अनुसार, उस व्यक्ति ने अपने करीबी परिचित की शादी का जश्न मनाने के लिए नोटों को उछाला था।
 

 

हरकत में आई पुलिस
वीडियो में फिल्मी गाने क्यों पैसा-पैसा करती है..को मिक्स करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साझा किया गया है। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तभी इस ओर पुलिस अधिकारियों का ध्यान भी गया। चारमीनार इंस्पेक्टर बी गुरु नायडू ने जानकारी दी कि वे इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि कर रहे हैं। उन्होंने बताया, "एक व्यक्ति कार से नीचे उतरा, नोटों को उछाला और चला गया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से हम पूछताछ कर रहे हैं कि घटना कब हुई थी। सत्यापन के बाद उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

यूजर्स ने कहा पैसे बर्बाद न करो
ट्विटर पर साझा किए जाने के बाद इस वीडियो पर नेटिजन्स की प्रकियाएं आ रही हैं। कई यूजर्स इसकी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने सलाह दी कि ऐसे पैसे न बर्बाद करो, जरूरतमंद को दे दो या अनाथालय में दान कर दो। एक ने हैरानी से पूछा कोई भी पैसा लूट नहीं रहा है, असली है या नकली।

एक यूजर ने कहा "पैसों को नुकसान पहुंचाने के बजाय इसे गरीबों को दान कर दें, हमारी राष्ट्रीय मुद्रा के लिए अनादर दिखाकर आपने कोई अच्छा काम नहीं किया है कि लोग आप पर गर्व करें। एक अन्य ट्विटर यूजर ने टिप्पणी की, "धन का बेशर्म प्रदर्शन। इससे कई जरूरतमंद लोगों को भोजन मिल सकता था।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed