फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Video of Former CM Jayalalithaa released by TTV Dhinakaran supporter P Vetriivel EC takes cognizance

तमिलनाडु में उपचुनाव से पहले जयललिता के वीडियो से बढ़ी सियासी हलचल, EC ने लिया संज्ञान

Wed, 20 Dec 2017 05:49 PM IST
एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई Updated Wed, 20 Dec 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
Video of Former CM Jayalalithaa released by TTV Dhinakaran supporter P Vetriivel EC takes cognizance
शशिकला के साथ दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता (फाइल फोटो)
तमिलनाडु के आरके नगर उपचुनाव से एक दिन पहले दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता का वीडियो जारी होने से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जयललिता की पार्टी एआईएडीएमकेके विरोधी टीटीवी दिनाकरन धड़े ने इस वीडियो को जारी किया है जिसमें जयललिता अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं वोट के लिए पैसे बांटने के आरोपों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने उपचुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन



टीवी चैनलों द्वारा दिखाए जा रहे 20 सेकेंड के इस वीडियो में नाइटड्रेस की पहनी हुईं जया कमजोर लग रही हैं और स्ट्रॉ की सहायता से जूस पी रही हैं। वहीं तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश लखोनी ने टीवी चैनलों को इस क्लिप को दिखाने से तुरंत रोकने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


अपोलो अस्पताल ने इस वीडियो पर कोई त्वरित प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। जबकि एआईएडीएमके ने इसे स्वर्गीय मुख्यमंत्री की प्रसिद्धि और छवि को बदनाम करने की साजिश बताया है। मत्स्य पालन मंत्री डी जयकुमार ने इसे शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि शशिकला के परिवार द्वारा अम्मा की छवि को बिगाड़ने और उनका अपमान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे चुनावी साजिश बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वोट के बदले पैसे की खबरों के बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को उपचुनाव पर रोक लगाने के लिए चुनाव आयोग को कोई आदेश जारी करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही न्यायाधीश इंद्रमीत कौर ने उपचुनाव के मद्देनजर वोट के बदले नोट की शिकायतों की सीबीआई जांच से भी इनकार कर दिया। 

टीटीवी दिनाकरन वी.के.शशिकला के भतीजे हैं। दिनाकरन समर्थक पी.वेत्रिवेल ने कहा कि हमने इस वीडियो को जारी करने से पहले कई दिनों तक इंतजार किया। जांच कमिटी ने अभी तक हमें पूछताछ के लिए समन नहीं किया है, अगर करेगी तो हम उन्हें सबूत देंगे। 

गौरतलब है कि तमिलनाडु के आरके नगर सीट पर उपचुनाव के लिए 21 दिसंबर को मतदान होना है। आरके नगर दिवंगत जयललिता का चुनावी क्षेत्र है। यहां  मतगणना  24 दिसंबर को होगी। 

वीडियो के प्रसारण पर रोक

Video of Former CM Jayalalithaa released by TTV Dhinakaran supporter P Vetriivel EC takes cognizance
जयललिता
तमिलनाडु के पूर्व स्पीकर डी जयकुमार ने पी वेत्रिवेल द्वारा जारी वीडियो पर आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने कहा है कि, आरके नगर उपचुनाव को प्रभावित करने के मकसद से वीडियो जारी किया गया है। इसे चुनाव से ठीक एक दिन पहले क्यों जारी किया गया, पहले क्यों नहीं जारी किया गया था। अब आदर्श आचार संहिता लागू है, इसलिए चुनाव आयोग ने पी वेत्रिवेल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
 
चुनाव आयोग ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है। चुनाव आयोग ने एक विज्ञप्ति जारी कर सभी टीवी चैनल और अखबार को इस वीडियो के नहीं प्रसारित करने को कहा है। चुनाव आयोग ने कहा है कि इस वीडियो के प्रसारण से या इस चर्चा से आर.के. नगर उपचुनाव प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रभावित हो सकता है। 
 

इससे पहले तमिलनाडु के मंत्री वेल्लामंडी नटराजन ने कहा था कि पिछले साल अस्पताल में जब जयललिता भर्ती थीं तो उन्हें उनसे नहीं मिलने दिया गया था। उन्होंने कहा कि जया के निधन की जांच के लिए गठित एक सदस्यीय आयोग के समक्ष वह पेश होने के तैयार हैं। 

बकौल नटराजन, ‘मुझे अम्मा से नहीं मिलने दिया गया, जब वह अपोलो अस्पताल में थीं। हम सिर्फ अस्पताल की दूसरी मंजिल तक ही जा सके। इसके बाद किसी को भी उनके कमरे में जाने की अनुमति नहीं थी।’ पर्यटन मंत्री नटराजन ने यह भी कहा कि वह जांच आयोग के समक्ष गवाही देने को तैयार हैं। 

बता दें कि 22 सितंबर को जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने से 5 दिसंबर को अंतिम सांस लेने तक के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने पिछले महीने मद्रास हाईकोर्ट के रिटायर जज जस्टिस ए. अरुमुगास्वामी की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed