फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Video of a woman being beaten up in Mumbai Kamathipura goes viral

Viral Video: कमाठीपुरा में एमएनएस नेता ने पहले महिला से की अभद्रता, 15 हजार के मुचलके पर मिली जमानत

Fri, 02 Sep 2022 07:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 02 Sep 2022 07:16 PM IST
सार

मुंबई के कमाठीपुरा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर नागपाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है। वहीं मनसे ने इस मामले में अपनी सफाई भी दी है।

विज्ञापन
Video of a woman being beaten up in Mumbai Kamathipura goes viral
महिला को मारा थप्पड़। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में एक महिला को पीटने का मामला सामने आया है। इस मामले का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक अधेड़ महिला को एक व्यक्ति थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है। थप्पड़ मारने वाला व्यक्ति राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस का नेता है। वहीं,एमएनएस के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है,। पुलिस ने आईपीसी की आपराधिक धारा 7 की धारा 323,337,506 504,509 के तहत मामला दर्ज़ किया है। तीनों को कोर्ट ने शुक्रवार को 15 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यहां के मुंबा देवी इलाके में प्रकाश देवी नाम की एक महिला अपना मेडिकल स्टोर चलाती हैं। यहां एडवरटाइजिंग के लिए एमएनएस के नेता विनोद अर्गिल और उनके साथी बांस के गंभे गाड़ रहे थे। महिला प्रकाश देवी ने उन्हें इसके लिए मना किया तो एमएनएस नेता ने महिला के साथ अभ्रदता करते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं आरोपी नेता ने महिला की उम्र का लिहाज ना करते हुए उसे धक्का भी दे दिया। 
विज्ञापन


NCW ने मामले का संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि यह शर्मनाक है कि एक पार्टी का वर्कर एक महिला के साथ ऐसा करता है। हमने मामले को संज्ञान में लेते हुए DGP को पत्र लिखा है कि आरोपी को हिरासत में लें। हमे उसे यह बताना होगा कि वे किसी महिला को छू नहीं सकता। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि MNS नेता पर कार्रवाई भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जब दोनों के बीच विवाद हो रहा था तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ इक्ट्ठी हो गई, लेकिन किसी मे भी एमएनएस के नेता विनोद अरगिले को नहीं रोका। पीड़ित महिला बार-बार सबसे मदद की गुहार लगाती रही। वहीं, नागपाड़ा पुलिस ने बताया कि जानकारी के मुताबिक, महिला की दुकान के सामने विज्ञापन का बैनर लगाने के लिए एक बांस गाड़ने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। महिला का आरोप है कि उससे इसके लिए सहमति नहीं ली गई थी और जब उसने इसका प्रतिरोध किया तो उसे पीटा गया। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 

मनसे ने दी सफाई
मनसे नेता केशव मुले ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो पूरा नहीं है। हम इसका समर्थन नहीं कर रहे हैं। मनसे महिलाओं का सम्मान करती है, लेकिन उस महिला ने हमारी पार्टी के बैनर को लात मारी और हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। जिसे वीडियो में नहीं दिखाया गया है। हमें न्याय व्यवस्था में भरोसा है। 


पीड़ित महिला से मिला शिवसेना महिला प्रतिनिधिमंडल
शिवसेना महिला प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित महिला प्रकाश देवी से उनके आवास पर मुलाकात की। 28 अगस्त को मुंबई के कमाठीपुरा में MNS वर्कर ने बिना सहमति के महिला की दुकान के सामने बांस (विज्ञापन के लिए) लगाने का विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी थी।

औरंगाबाद पुलिस आयुक्तालय में महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास
औरंगाबाद पुलिस आयुक्तालय में गुरुवार को एक महिला ने आत्मदाह कर लिया। पुलिस के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि गंगापुर तालुका के मांडवा गांव की रहने वाली सविता काले आयुक्तालय में अपने घरेलू हिंसा के आरोपों का ब्योरा देने के लिए आईं थीं। यहां आवेदन दायर करने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे उन्होंने खुद को आग लगा ली।

महिला का दावा है कि पड़ोसियों के साथ झगड़े के दौरान उसके पति ने उसका पक्ष नहीं लिया। उसने पहले वालुज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed