फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice President of India Venkaiah Naidu says fight prejudice against Covid-19 patients and end it

कोरोना मरीजों के अंतिम संस्कार में भेदभाव से उपराष्ट्रपति आहत, कहा- पूर्वाग्रह को खत्म करें

Sun, 26 Jul 2020 10:18 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 26 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Vice President of India Venkaiah Naidu says fight prejudice against Covid-19 patients and end it
उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू - फोटो : ANI

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कोविड-19 मरीजों को अपमानित करने और इस वायरस के कारण जान गंवाने वालों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार से इंकार करने की घटनाओं पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पूरी तरह अवांछित हैं और स्थानीय लोगों एवं समाज से आग्रह किया कि ऐसी घटनाएं अब नहीं दोहराई जाएं। एक फेसबुक पोस्ट में नायडू ने कहा, 'समय की मांग है कि हम पूर्वाग्रह से लड़ें और इसे जड़ से समाप्त करें। अन्यथा, यह फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं से भी अधिक विषैला हो सकता है।'
विज्ञापन


नागरिकों से कोविड-19 मरीजों के साथ सहानुभूतिपूर्ण और सम्मानजनक व्यवहार करने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा, 'यह याद रखा जाना चाहिए कि कोई भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है और अदृश्य वायरस किसी भी व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नायडू ने इस बात पर भी ध्यान आकर्षित किया कि अनंतकाल से ही भारत को सहिष्णुता की भूमि के रूप में जाना जाता है और संकट का सामना कर रहे लोगों की सहायता करने के लिए लोग सहानुभूति दिखाते रहे हैं।

उन्होंने मीडिया में आयी उन खबरों को 'परेशान' करने वाला करार दिया, जिसमें कुछ लोग वायरस संक्रमण की चपेट में आने के डर के कारण कोविड-19 मरीजों के साथ अनुचित व्यवहार करते हैं। कई बार ऐसा व्यवहार करने वाले लोगों में मरीजों के रिश्तेदार भी शामिल होते हैं।


उप राष्ट्रपति ने उन खबरों का भी हवाला दिया, जहां लोगों ने इस वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के लिए स्थान उपलब्ध कराने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed