फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice President M Venkaiah Naidu will visit the UAE

यूएई: शेख खलीफा के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे वेंकैया नायडू, भारत की ओर से शोक व्यक्त किया

Sun, 15 May 2022 02:30 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 15 May 2022 02:30 AM IST
सार

राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का कई वर्षों तक बीमारी से जूझने के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी निधन पर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
Vice President M Venkaiah Naidu will visit the UAE
Vice Prez M Venkaiah Naidu offered condolences - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर भारत की ओर से संवेदना व्यक्त करने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रविवार को यूएई पहुंचे। दरअसल, राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का कई वर्षों तक बीमारी से जूझने के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी निधन पर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उपराष्ट्रपति नायडू दोपहर में अबू धाबी पहुंचने पर सीधे मुश्रीफ पैलेस गए और यूएई के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, शाही परिवार और यूएई के पूरे नेतृत्व के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। नायडू ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी शोक व्यक्ति किया तथा दोहराया कि भारत और उसके लोग इस कठिन समय में यूएई के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि नायडू ने याद किया कि शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के नेतृत्व में भारत-यूएई संबंध दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए बहुत समृद्ध हुए। खलीफा ने यूएई में मौजूद भारतीय समुदाय की असाधारण देखभाल की, जो उनके प्रति बेहद सम्मान रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को नई दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात के दूतावास का दौरा किया और भारत की संवेदना व्यक्त की। जयशंकर ने ट्वीट किया कि संयुक्त अरब अमीरात के दूतावास में शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर किए, संयुक्त अरब अमीरात के दिवंगत राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

यूएई के राष्ट्रपति के सम्मान में आधा झुकाया गया राष्ट्रीय ध्वज
यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान के निधन के एक दिन बाद नई दिल्ली में शनिवार को भारतीय ध्वज आधा झुकाया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, हम अपने द्विपक्षीय संबंधों और संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय के कल्याण में उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, सरकार और यूएई के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। 

यूएई के राष्ट्रपति के निधन पर प्रदेश में एक दिन का राजकीय शोक
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा के निधन पर राज्य सरकार ने शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक मनाने का निर्णय किया। दिवंगत नेता के सम्मान में शनिवार को राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया। इस दौरान कोई भी सरकारी समारोह आयोजित नहीं किया गया।

यूएई के नए राष्ट्रपति बने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शनिवार को शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान को राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। यूएई के शासकों ने एलान किया कि शेख मोहम्मद को अरब प्रायद्वीप पर आनुवंशिक रूप से शासित देश में राष्ट्रपति बनाया गया है।


सरकारी समाचार एजेंसी ‘डब्ल्यूएएम’ ने कहा कि देश के सात शेखों ने अबू धाबी के अल मुश्रीफ पैलेस में आयोजित एक बैठक के दौरान इस आशय का निर्णय लिया। शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान दिवंगत राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाह्यान के शुक्रवार को हुए इंतकाल के बाद राष्ट्रपति बनेंगे। दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कहा, हम नए राष्ट्रपति को बधाई देते हैं, और उनके प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed