फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice President M Venkaiah Naidu in Goa says certain incidents happening during address of Governors should be avoided news in Hindi

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बोले: राज्यपालों के संबोधन के दौरान हो रहीं कुछ घटनाएं बिल्कुल नहीं होनी चाहिए

Fri, 04 Mar 2022 05:00 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 04 Mar 2022 05:00 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सभी को यह देखना चाहिए कि सार्वजनिक जीवन में गरिमा, मानक और नैतिकता बनी रहे।

विज्ञापन
Vice President M Venkaiah Naidu in Goa says certain incidents happening during address of Governors should be avoided news in Hindi
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू - फोटो : twitter/VPSecretariat

विस्तार

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि राज्यपालों के संबोधन के दौरान हो रहीं कुछ घटनाएं और कुछ संस्थानों में हो रही हिंसा से पूरी तरह बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं लोकतंत्र को कमजोर करती हैं और लोगों में भ्रम की स्थिति को जन्म देती हैं। 

विज्ञापन


वह गोवा में राजभवन में दरबार हॉल के उद्घाटन के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। यहां राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लै, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नायक, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत व अन्य मौजूद थे। उन्होंने कहा, संसद सबसे ऊपर है, हमें ऐसे संस्थानों का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन


नायडू ने कहा कि लोकतंत्र में अगर आप सरकार को पसंद नहीं करते हैं तो आप धैर्य और शांति के साथ आंदोलन कर सकते हैं और चुनाव का इंतजार कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों से जनादेश का सम्मान करने और हिंसा से बचने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में राज्यपाल कोश्यारी नहीं पूरा कर पाए थे संबोधन
उनका यह बयान महाराष्ट्र विधानसभा की घटना के एक दिन बाद आया है। गुरुवार को विधानसभा में दोनों सदनों के संयुक्त सत्र के दौरान विधायकों की नारेबाजी के चलते राज्यपाल भगत सिंह कोश्यानी संबोधन पूरा किए बिना ही विधान भवन के सेंट्रल हॉल से चले गए थे।

गुजरात में भी राज्यपाल देवव्रत के सामने भी आए थे अवरोध
बुधवार को, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को भी बजट सत्र के पहले दिन राज्य विधानसभा में अपना परंपरागत संबोधन जल्दी खत्म करना पड़ा था। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि कांग्रेस पार्टी के के विधायक विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा विरोधी नारेबाजी कर रहे थे। 

वेंकैया नायडू ने कहा कि हम संसद के दोनों सदनों में, लोकसभा और राज्यसभा, कुछ तय घटनाएं होते देख रहे हैं। ऐसी घटनाएं राज्यपालों के संबोधन के दौरान हो रही हैं और विभिन्न संस्थानों में हो रही हिंसा से भी पूरी तरह से बचना चाहिए। इससे लोकतंत्र कमजोर होता है।


उपराष्ट्रपति ने कहा, 'लोकतंत्र में, अगर आपको संबोधन पसंद नहीं आता है तो आप इसके पूरा होने के बाद आलोचना कर सकते हैं। अगर आपको बजट अच्छा नहीं लगता तो आप आलोचना कर सकते हैं। अगर आपको सरकार पसंद नहीं है तो आपको धैर्य के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहिए और चुनाव का इंतजार करना चाहिए। आपके अंदर जनादेश का सम्मान करने के लिए धैर्य होना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed