फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice President Jagdeep Dhankhar said- Northeast has a unique culture

VP Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति बोले- देश के पूर्वी हिस्से में जो है, वह पूरी दुनिया में कहीं भी नहीं है

Wed, 03 May 2023 03:34 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, डिब्रूगढ़
एन. अर्जुन, डिब्रूगढ़ Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 03 May 2023 03:34 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति ने कहा, पूर्वोत्तर की एक अनोखी संस्कृति है। यहां की सांस्कृतिक विरासत बहुत पुरानी है। यहां की संस्कृति समृद्ध है। यहां पार्क और सेंचुरीज हैं। यहां के धार्मिक स्थल और एतिहासिक पृष्ठभूमि अपने आप में अनुपम है...

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar said- Northeast has a unique culture
VP Jagdeep Dhankhar - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने कहा है कि हमारे देश के पूर्वोत्तर में जो है, उस जैसा दुनिया के किसी भी कोने में नहीं है। जिस तरह यहां की समृद्ध संस्कृति, एतिहासिक पृष्ठभूमि, एतिहासिक धार्मिक स्थल, यहां राष्ट्रीय पार्क हैं, सेंचुरी हैं, मैं बिना किसी डर और निर्विवाद कह सकता हूं कि देश के इस हिस्से में जो कुछ है, वह दुनिया के किसी कोन में नहीं है। वे आज डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति ने कहा, पूर्वोत्तर की एक अनोखी संस्कृति है। यहां की सांस्कृतिक विरासत बहुत पुरानी है। यहां की संस्कृति समृद्ध है। यहां पार्क और सेंचुरीज हैं। यहां के धार्मिक स्थल और एतिहासिक पृष्ठभूमि अपने आप में अनुपम है। उन्होंने कहा, यह बड़े गर्व की बात है कि हम कामरूप के राजा पृथु जलपेशर के वीर शौर्य को याद करते हैं, जिन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय के विध्वंसक बख्तियार खिलजी को हराया था। हम प्रसिद्ध अहोम योद्धा लचित बोरफुकन को भी सम्मान के साथ याद करते हैं, जिन्होंने सरायघाट की प्रसिद्ध लड़ाई में मुगल सेनाओं को हराया था।

विज्ञापन

इससे पहले उपराष्ट्रपति धनखड़ ने आज डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में असम की प्रतिष्ठित हस्तियों को डिग्रियां (मानद उपाधि) और छात्रों को डिग्रियां प्रदान की। इससे पहले वे असम की यात्रा पर डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां असम के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ का स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति ने ने डिब्रूगढ़, आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मणिपुर की यात्रा पर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed