{"_id":"67cd7e7b2868111a4906e92a","slug":"vice-president-health-update-pm-modi-visits-aiims-delhi-inquires-about-vice-president-jagdeep-dhankhar-health-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vice-President Health Update: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे AIIMS, उपराष्ट्रपति धनखड़ का हालचाल जाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vice-President Health Update: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे AIIMS, उपराष्ट्रपति धनखड़ का हालचाल जाना
Sun, 09 Mar 2025 05:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 09 Mar 2025 05:11 PM IST
सार
73 वर्षीय राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को शनिवार देर रात करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया। उन्हें एम्स के हृदयरोग विभाग के प्रमुख डॉ राजीव नारंग की देखरेख में ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ (सीसीयू) में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का हालचाल जाना। उपराष्ट्रपति को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार देर रात एम्स में भर्ती कराया गया था। इस बीच पीएम मोदी रविवार दोपहर एम्स पहुंचे और धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
'शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं'
पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'
शनिवार देर रात करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया
73 वर्षीय राज्यसभा के सभापति धनखड़ को शनिवार देर रात करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया। उन्हें एम्स के हृदयरोग विभाग के प्रमुख डॉ राजीव नारंग की देखरेख में ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ (सीसीयू) में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
फिलहाल उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर
सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर है। उन्हें निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों का एक समूह उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य की जानकारी लेने एम्स पहुंचे थे।