Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice President Dhankhar said every Indian should ask when will deportation begin in our country

VP Dhankhar: उपराष्ट्रपति बोले- देश के चुनाव में घुसपैठियों की दखल, युवा पूछें- भारत से इनका कब होगा निर्वासन?

Sat, 22 Feb 2025 10:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 22 Feb 2025 10:00 PM IST
सार

Vice President: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि घुसपैठिए अब देश की चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे हैं और इस पर जागरूकता बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों के निर्वासन का उदाहरण देते हुए कहा कि हर भारतीय को यह पूछना चाहिए कि भारत में यह प्रक्रिया कब शुरू होगी। 

विज्ञापन
Vice President Dhankhar said every Indian should ask when will deportation begin in our country
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स/एएनआई

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दावा किया कि घुसपैठिए अब देश की चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे हैं। इसके बारे में जागरूकता होनी चाहिए। अमेरिका से अवैध अप्रवासियों के निर्वासन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि हर भारतीय को यह पूछना चाहिए कि हमारे देश में यह प्रक्रिया कब शुरू होगी।

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति शनिवार को यहां डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के 65वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, करोड़ों लोग यहां रह रहे हैं, जिन्हें भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। वे यहां अपनी आजीविका चला रहे हैं। वे हमारे संसाधनों पर मांग कर रहे हैं। हमारी शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र, आवास क्षेत्र पर मांग कर रहे हैं। अब बात और आगे बढ़ गई है। वे हमारी चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे हैं।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने कहा कि हम सबका यह कर्तव्य है कि हम देश में मानसिकता फैलाएं, ऐसा माहौल बनाएं, जिससे हर भारतीय इसके प्रति सचेत हो जाए। अमेरिका का हवाला दिए बिना उन्होंने कहा कि कुछ देशों ने हाल ही में भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया है, जिन्हें वहां धोखे से ले जाया गया था। प्रत्येक भारतीय के मन में यह प्रश्न आना चाहिए कि हम ऐसा कब शुरू करेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान को जितना जानेंगे उतना राष्ट्रवाद की ओर जाएंगे
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि संविधान जो हमें हमारे मौलिक अधिकार देता है उसके बारे में जितना अधिक जानेंगे, उतना ही हम राष्ट्रवाद की ओर जाएंगे। संविधान जागरूकता वर्ष समारोह के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को राजनीति और व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद को अपना सबसे बड़ा धर्म समझना चाहिए तथा चुनौतियों का सामना करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।


यूएसएड फंडिंग पर निशाना
उपराष्ट्रपति ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अमेरिकी एजेंसी यूएसएआईडी के वित्तपोषण के खुलासे पर कहा कि देश के सामने चुनौती है। बाहर से चंदा लाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपवित्र किया जा रहा है। अपने (दानदाताओं) पसंद के लोगों को चुनाव जिताया जा रहा है। यह खतरनाक है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आज हमारे संविधान के प्रति जागरूकता की अत्यंत आवश्यकता है।

संबंधित वीडियो-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed