फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice President Dhankhar defends his use of yugpurush' accolade for PM Modi

Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति ने 'पीएम मोदी युगपुरुष' बयान का किया बचाव, कहा- सोच-समझकर किया इसका इस्तेमाल

Mon, 04 Dec 2023 01:24 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 01:24 AM IST
सार

उन्होंने कहा, 'मैं बैकफुट पर नहीं हूं। बहुत सोच-समझकर मैंने मुंबई में एक समारोह में हमारे प्रधानमंत्री को युगपुरुष कहा था। आप युवा लड़के और लड़कियां, विश्लेषण करें, सार्वजनिक डोमेन पर जाएं और उन विशेषताओं का पता लगाएं, जिन्हें हम युगपुरुष के रूप में लेबल कर सकते हैं।'

विज्ञापन
Vice President Dhankhar defends his use of yugpurush' accolade for PM Modi
जगदीप धनखड़ - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए युगपुरुष की तारीफ के इस्तेमाल को लेकर बैकफुट पर नहीं जाएंगे क्योंकि उन्होंने इसका इस्तेमाल बहुत सचेत तरीके से किया है।

विज्ञापन


पिछले महीने मुंबई में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, धनखड़ ने महात्मा गांधी को पिछली सदी का महापुरुष बताया था और पीएम मोदी को इस सदी का युगपुरुष करार दिया था, जिसकी कुछ हलकों से आलोचना हुई थी। रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने इस प्रशंसा के इस्तेमाल का बचाव किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं बैकफुट पर नहीं हूं। बहुत सोच-समझकर मैंने मुंबई में एक समारोह में हमारे प्रधानमंत्री को युगपुरुष कहा था। आप युवा लड़के और लड़कियां, विश्लेषण करें, सार्वजनिक डोमेन पर जाएं और उन विशेषताओं का पता लगाएं, जिन्हें हम युगपुरुष के रूप में लेबल कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी लड़कियों के जीवन को बदल दिया और लाया क्रांतिकारी बदलाव 
आखिरकार, एक निश्चित समय पर एक युगपुरुष को होना ही पड़ेगा, भारत से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, 'एक व्यक्ति जिसने हमारी लड़कियों के जीवन को बदल दिया और क्रांतिकारी बदलाव लाया।' धनखड़ ने 'महिलाओं की गरिमा का ख्याल रखने', हर घर में पानी पहुंचाने और रसोई गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए भी मोदी की सराहना की।

महात्मा गांधी और मोदी पर धनखड़ की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया करते हुए, बसपा सांसद दानिश अली ने पहले पूछा था कि पीएम की पार्टी के एक सांसद को एक निश्चित समुदाय को गाली देने की आजादी देकर कौन से नए युग की शुरुआत हुई है। संसद के अंदर उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां की गईं।


कुछ लोगों को हमारे राष्ट्र के विकास पथ के प्रति कम रुचि
उन्होंने कहा, 'बिना किसी का नाम लिए उपराष्ट्रपति ने छात्रों से उन ताकतों को बेअसर करने की अपील की, जो देश विरोधी कहानियों को बढ़ावा देने के लिए शरारती प्रयास करती हैं।वह बोले कि कुछ लोगों को हमारे राष्ट्र के विकास पथ के प्रति कम रुचि है। जब भी हमारे देश में कुछ अच्छा होता है, चाहे देश में हो या बाहर, वे राष्ट्र-विरोधी बातें फैलाने का शरारती प्रयास करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed