नियुक्ति: वाइस एडमिरल आर हरि कुमार होंगे अगले नौसेना प्रमुख, 30 नवंबर को संभालेंगे पद
वाइस एडमिरल आर हरि कुमार वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को सरकार ने अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ हैं और 30 नवंबर को अपना नया कार्यालय संभालेंगे। रक्षा मंत्रालय ने आज ये जानकारी दी।
रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की कि नौसेना के वर्तमान प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद, 30 नवंबर को इस बल की कमान वाइस एडमिरल आर हरि कुमार संभालेंगे।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘सरकार ने पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। यह आदेश 30 नवंबर को दोपहर बाद से प्रभाव में आएगा।’
अधिकारियों ने बताया कि एडमिरल सिंह के बाद वरिष्ठतम अधिकारी वाइस एडमिरल अनिल कुमार चावला हैं जो दक्षिणी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं लेकिन वह भी 30 नवंबर को ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वाइस एडमिरल चावला के बाद वरिष्ठतम नौसैन्य अधिकारी वाइस एडमिरल कुमार ही हैं।
वाइस एडमिरल कुमार का जन्म 12 अप्रैल 1962 को हुआ था। वह भारतीय नौसेना की एक्जीक्यूटिव शाखा में एक जनवरी 1983 को शामिल हुए थे। नौसेना में करीब 39 वर्ष के लंबे और विशिष्ट सेवा के दौरान, वाइस एडमिरल ने विभिन्न कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियों की जिम्मेदारियां संभाली हैं। वाइस एडमिरल कुमार की समुद्री कमान के रूप में आईएनएस निशंक, मिसाइल कार्वेट, आईएनएस कोरा और गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस रणवीर शामिल हैं। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा जा चुका है।