फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Viagra Overdose: youth dies in nagpur due to overdose of viagra pills

Viagra Overdose: नागपुर में युवक की हुई मौत, वियाग्रा का ओवरडोज बताया जा रहा कारण

Tue, 05 Jul 2022 09:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 05 Jul 2022 09:35 PM IST
सार

नागपुर में 25 साल के शख्स की मौत अपनी प्रेमिका के साथ संबंध बनाते समय हो गई। इसका कारण उत्तेजना बढ़ाने के लिए ली जाने वाली वियाग्रा का ओवरडोज बताया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Viagra Overdose: youth dies in nagpur due to overdose of viagra pills
वियाग्रा ओवरडोज। - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 25 साल के शख्स की मौत अपनी प्रेमिका के साथ संबंध बनाते समय हो गई। गौरतलब है कि ये घटना रविवार को नागपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित सौनेर के एक होटल में हुई। कथित तौर पर युवक की मौत का कारण  वियाग्रा ओवरडोज बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अन्य एंगल से भी घटना की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन

 
ये है पूरा  मामला 
पुलिस ने इस मामले में बताया है कि मृतक का नाम अजय पारटेकी है, वह अपनी महिला मित्र के साथ रविवार की शाम को सौनेर के एक होटल में गया था। जहां महिला मित्र के साथ संबंध बनाते समय वह अचानक गिर गया और बेहोश हो गया। युवक के अचानक से बेहोश हो जाने के बाद उसकी महिला मित्र ने उसके एक अन्य मित्र के साथ ही फोन करके जानकारी दी। 
विज्ञापन


 जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो अजय के शऱीर पर चोट या हमले के कोई निशान नहीं मिले हैं। इस दौरान पुलिस को उसकी जेब से वियाग्रा की टैबलेट मिली हैं। पुलिस का इस मामले में कहना है कि प्रथम दृष्टया संदेह है कि अजय की मौत वियाग्रा के ओवरडोज की वजह से हो सकती है, इसके बावजूद पुलिस अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरडोज का ये पहला मामला नहीं
गौरतलब है कि वियाग्रा के ओवरडोज का ये पहला मामला नहीं है, हाल ही में ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी सामने आया था। जहां वियाग्रा के ओवरडोज के कारण एक युवक की ऐसी स्थिति हो गई थी कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया था। 

विशेषज्ञों ने बताए साइड इफेक्ट
विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तेजना पैदा करने के लिए ली जाने वाली वियाग्रा ब्लड फ्लो को बढाती है, ऐसे में कई बार इसका ओवरडोज खतरनाक हो जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके कारण हार्ट अटैक की संभावना भी बढ़ जाती है। 


इतना ही नहीं रोज इसका सेवन करने वाले लोगों की आंखों की रोशनी तक जा सकती है। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने इसके कुछ साइड इफेक्ट भी बताए हैं। इनमें आंखों की रोशनी जाना, पीठ में दर्द, उल्टी होना, त्वचा पर चकत्ते पड़ना, बेहोश होना और हार्ट अटैक होना शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed