फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP will run campaign to hand over care of temples to Hindu society will make this demand from CM Governor

VHP: मंदिरों की देखभाल हिंदू समाज को सौंपने के लिए अभियान चलाएगी विहिप, मुख्यमंत्री-राज्यपाल से करेगी ये मांग

Tue, 24 Sep 2024 05:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 24 Sep 2024 05:30 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता डॉ सुरेंद्र जैन ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि न्यायालयों ने अपने कई निर्णयों में यह स्पष्ट कहा है कि मंदिरों का प्रशासन चलाना सरकार का काम नहीं है। संगठन का आरोप है कि चढ़ावे की राशि का हिंदू विरोधी कार्यों में इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
VHP will run campaign to hand over care of temples to Hindu society will make this demand from CM Governor
VHP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिंदू मन्दिरों का पूर्ण नियंत्रण हिन्दू समुदाय के हाथों में सौंपने के लिए विश्व हिन्दू परिषद एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। इस अभियान के अंतर्गत विहिप के सभी राज्य इकाई अपने यहां जनजागरण अभियान चलाएंगे। वे मुख्यमंत्री और राज्यपालों से मिलकर मन्दिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए ज्ञापन देंगे। विहिप का कहना है कि मन्दिरों को सरकार के नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए धरना-प्रदर्शन और सामाजिक जनजागरण किया जाएगा। यह भी आरोप है कि तिरुपति मंदिर के चढ़ावे से धर्मांतरण कराने वाली संस्थाओं को राशि दी गई है।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता डॉ सुरेंद्र जैन ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि न्यायालयों ने अपने कई निर्णयों में यह स्पष्ट कहा है कि मंदिरों का प्रशासन चलाना सरकार का काम नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से तिरुपति विवाद सामने आए हैं, उससे यह साफ हो जाता है कि अब हिन्दू मंदिरों का प्रशासन हिन्दू समाज को सौंप देनी चाहिए। विहिप के अनुसार हिन्दू मंदिरों का धन हिन्दू समाज के गरीब लोगों के हितों के लिए उपयोग किया जाना चाहिए। इसे देखते हुए संगठन 'हिन्दू समाज का धन हिंदुओं के लिए' नाम से अभियान चलाएगी। इसकी शुरुआत आंध्रप्रदेश में तिरुपति मन्दिर से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद ने मंदिरों को चढ़ावे के रूप में मिली धनराशि का इस्तेमाल हिंदू विरोधी कार्यों में करने का आरोप भी लगाया है। विहिप के संयुक्त महामंत्री डाॅ. सुरेंद्र जैन ने दावा किया कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रबंधन ने श्रद्धाभाव से अर्पित की गई देव राशि (चढ़ावा) का न सिर्फ सरकारी अधिकारियों-राजनेताओं ने दुरुपयोग किया, बल्कि इसे हिंदुओं का धर्मांतरण करने वाली संस्थाओं में भी बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन ने दावा किया कि केरल और तमिलनाडु के मंदिरों के प्रबंधन की ओर से भी ऐसे कृत्य करने के लगातार समाचार मिल रहे हैं। जैन ने कहा कि बहुसंख्यक हिंदू समाज अब अपनी आस्था से खिलवाड़ को सहन नहीं करेगा। राज्य सरकारें एक निश्चित समय में हिंदू मंदिरों से अपना नियंत्रण हटा लें। विहिप इसके लिए देशभर के मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों को ज्ञापन देगा। अगर मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने में देरी हुई तो विहिप देशव्यापी आंदोलन करेगा।


गोविंद देव मंदिर से ईदगाह को मिला अनुदान
विहिप के संयुक्त महामंत्री ने कहा कि दक्षिण भारत के कई राज्यों से चढ़ावे की राशि में भ्रष्टाचार और इसके दुरुपयोग के समाचार आ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही यह खुलासा हुआ कि राजस्थान में कांग्रेस शासनकाल के दौरान प्रसिद्ध गोविंद देव मंदिर से 9.82 करोड़ रुपये ईदगाह को दे दिए गए। तिरुपति सहित कई मंदिरों की चढ़ावे की राशि से धर्मांतरण कराने वाली संस्थाओं को अनुदान दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed