{"_id":"5762515b4f1c1b847c11ca51","slug":"vhp-wants-to-establish-separate-ministry-for-cows","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीएचपी की मांग, गाय संरक्षण के लिए सरकार बनाए अलग मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वीएचपी की मांग, गाय संरक्षण के लिए सरकार बनाए अलग मंत्रालय
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Jun 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
गाय संरक्षण के लिए अलग मंत्रालय की मांग
- फोटो : Getty
विश्व हिंदू परिषद् (वीएचपी) की गौ संरक्षण शाखा ने केंद्र सरकार से एक अलग मंत्रालय बनाने की मांग की है जो गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए ही काम करे। वीएचपी इसके लिए एक समयसीमा भी निर्धारित करेगी।
विज्ञापन
हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक 'भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद' ने केंद्र सरकार को 2014 लोकसभा चुनावों से पहले किए गए वादों का हवाला देते हुए उनके अलग से गाय मंत्रालय बनाने की मांग की है। चुनाव से पहले बीजेपी के मुख्य मुद्दे में से एक मुद्दा यह भी था कि वह देश में गायों की सुरक्षा के लिए अहम कदम उठाएगी।
विज्ञापन
गौ संरक्षण के वरिष्ठ सदस्य के मुताबिक देश में देश में गौ हत्याओं की तादात लगातार बढ़ती जा रही है और इस पर रोक लगाने के लिए अलग से गौ मंत्रालय बनाने के जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से गंगा के उद्धार और उसको स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं उसी स्तर पर गौ रक्षा के लिए भी प्रयास करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन