{"_id":"5c23743dbdec2256994df85a","slug":"vhp-says-open-namaz-the-method-of-displaying-power-of-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में नमाज मुस्लिमों के शक्ति प्रदर्शन का तरीका : विहिप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुले में नमाज मुस्लिमों के शक्ति प्रदर्शन का तरीका : विहिप
Wed, 26 Dec 2018 05:59 PM IST
संदीप भट्ट
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 26 Dec 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
नोएडा में प्रशासन के द्वारा पार्क में खुले में नमाज पढ़ने से रोकने के बाद इस मामले पर विवाद बढ़ता जा रहा है। ओवैसी ने इस मामले पर योगी सरकार पर हमला किया है और कहा कि यह वही सरकार है जो कांवड़ियों के रास्ते में हेलीकॉप्टर से फूल बरसाती है।
विज्ञापन
वहीं विश्व हिंदू परिषद ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है। संगठन का कहना है कि अगर देश को सीरिया बनने से रोकना है तो मुस्लिम समुदाय के द्वारा खुले में नमाज पढ़ने पर रोक लगानी होगी।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सहसचिव डॉ सुरेंद्र जैन ने अमर उजाला से कहा कि मुस्लिम समुदाय में खुले में नमाज पढ़ना शक्ति प्रदर्शन का तरीका है। वे अपने घरों में, मस्जिद-दरगाह में कहीं भी नमाज पढ़ें किसी को कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
लेकिन खुले में इस तरह से नमाज पढ़ना एक शक्ति प्रदर्शन का तरीका है जिस पर लगाम लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में पहले मुस्लिमों ने पालमविहार में नमाज पढ़ना शुरु किया था, लेकिन कुछ ही दिन बाद उन्होंने उसे वक्फ बोर्ड की संपत्ति बता दी और उस पर मस्जिद बनाने की कोशिश की। लेकिन पालम विहार के निवासियों की वजह से ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि नमाज पढ़ना उनके द्वारा जमीन कब्जा करने और दूसरे धर्म के लोगों को आतंकित करने का तरीका होता है जिस पर लगाम लगनी चाहिए।