{"_id":"5bb15751867a557fec71d4ce","slug":"vhp-says-all-options-are-open-for-construction-of-a-ram-temple-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सभी विकल्प खुले: विहिप ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सभी विकल्प खुले: विहिप
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 01 Oct 2018 04:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए उसके पास सभी विकल्प खुले हैं। उन्होंने इस मामले पर हाल में सुप्रीम कोर्ट के दिए फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस मामले में आगे की कार्रवाई तय करने के लिए 5 अक्तूबर को विहिप की उच्च अधिकार समिति की बैठक बुलाई गई है।
उन्होंने कहा कि बैठक में सदस्यों के समक्ष वस्तुस्थिति रखी जाएगी और उनका दिशा-निर्देश लिया जाएगा। इस समिति के अध्यक्ष राम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी प्रमुख महंत नृत्यगोपाल दास हैं।
विहिप राम मंदिर निर्माण की कौन सी संभावना तलाश रही है, इसके जवाब में आलोक कुमार ने कहा, हमारे लिए सभी विकल्प खुले हैं, जिसमें एक विकल्प मंदिर निर्माण के लिए जोर-शोर से प्रचार अभियान शुरू करना भी है। यह राम भक्तों की सरकार है इसलिए हमें उनके इरादों पर कोई संदेह नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि सरकार यथाशीघ्र मंदिर निर्माण का कार्य शुरू कर देगी।