फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP said muslim withdraw the claim from Ayodhya temple

विहिप ने कहा, अयोध्या मुकदमे से दावेदारी वापस लें मुसलमान, करें इस्लाम की इज्जत

Sun, 02 Dec 2018 08:07 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Dec 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
VHP said muslim withdraw the claim from Ayodhya temple
vhp
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता चंपत राय ने रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस्लाम धर्म में यह बात स्पष्ट रूप से कही गई है कि किसी दूसरे धर्म के स्थल को तोड़कर बनाई गई मस्जिद में नमाज करने से वह इबादत खुदा स्वीकार नहीं करता।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, इस्लाम धर्म में यह बात भी कही गई है कि किसी को तकलीफ देकर बनाई गई इमारत खुदा के सजदे के लिए उपयुक्त नहीं होती। ऐसे में जो लोग खुद को सच्चे मुसलमान होने का दावा करते हैं उन्हें सामने आना चाहिए और इस विवाद को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करके वे इस्लाम की इज्जत बढाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह मुकदमा केवल 25 साल का नहीं है, बल्कि पांच सौ साल पुराना है फिर भी हिन्दू समाज ने हिम्मत नहीं हारी है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि का न बंटवारा हो सकता है, और न ही अदला-बदली की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली धर्मसभा को सफल बनाने के लिए विहिप लगातार प्रयास कर रहा है। इसी प्रयास के तहत वह दिल्ली के अनेक विभागों में रैलियों का आयोजन कर रहा है। रविवार को भी लाडोसराय की एक ऐसी ही रैली में चंपत राय ने यह बात कही। अब तक विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के बैनर तले दिल्ली में 148 अलग-अलग स्थानों पर बाइक रैली निकाली गई।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed