दलित कामेश्वर चौपाल ने रखी थी राम जन्मभूमि की नींव, मंदिर बनने से खत्म होगा जातिवाद : विहिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में 1992 में हुए आंदोलन के बाद राम जन्मभूमि पर मंदिर की नींव भी रखी गई थी। हिंदू समाज के लिए यह गर्व का विषय है कि राममंदिर की नींव दलित समाज के कामेश्वर चौपाल नाम के रामभक्त ने रखी थी। जब अयोध्या में राममंदिर का निर्माण होगा, तब इससे हिंदू समाज में आपसी सामंजस्य को बढ़ावा मिलेगा और जातिवाद खत्म होगा। यह कहना है विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र जैन का।
सोमवार को एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सुरेंद्र जैन ने कहा कि कुछ जगहों पर जातिवाद एक विकृति के रूप में विद्यमान है लेकिन हिंदू धर्म की सभी प्रमुख जगहों जैसे कुंभ मेला, वैष्णो देवी मंदिर, अमर नाथ यात्रा, शक्तिपीठ, ज्योतिर्लिंगों और अनेक देवालयों में किसी की जाति नहीं देखी जाती, इसलिए एक सभ्य समाज में जातिवाद का कोई स्थान नहीं है।
भव्य होगी 9 दिसंबर को होने वाली दिल्ली रैली
सुरेंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में 9 दिसंबर की रैली भव्य होगी। इसे संबोधित करने वालों में आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश जोशी भय्या जी, साध्वी ऋतम्भरा, स्वामी अवधेशानंद, जगतगुरु हंसदेवाचार्य, स्वामी ज्ञानानंद, पूर्व जस्टिस गोकजे और विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार शामिल होंगे।