{"_id":"5a5d941f4f1c1ba4268b4a9c","slug":"vhp-leader-pravin-togadia-said-plan-was-being-made-to-kill-me-in-an-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":" तोगड़िया बोले- मेरा एनकाउंटर कराने की थी साजिश, हॉस्पिटल में हार्दिक ने की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तोगड़िया बोले- मेरा एनकाउंटर कराने की थी साजिश, हॉस्पिटल में हार्दिक ने की मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने होश में आने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हिंदू एकता की कोशिश में लगा हुआ हूं, लेकिन मेरी आवाज को दबाने की कोशिश हो रही थी। केंद्र की खुफिया एजेंसियां लोगों को डरा रही हैं। पुराने केस निकालकर IB से लोगों को डराया जा रहा है।
विज्ञापन
तोगड़िया ने बताया कि वो परसों मुंबई के कार्यक्रम में थे। सुबह जब वो पूजा पाठ कर रहे थे तभी एक व्यक्ति उनके कमरे में आया और बोला कि तुरंत कार्यालय छोड़ दो, आपका एनकाउंटर करने के लिए लोग निकले हैं।
विज्ञापन
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और कांग्रेस नेता अर्जुन मोढ़वाडिया ने VHP नेता तोगड़िया से हॉस्पिटल में मुलाकात की है।
Hardik Patel & Congress leader Arjun Modhwadia met VHP leader Pravin Togadia in hospital today #Ahmedabad pic.twitter.com/LYmym31sJO
— ANI (@ANI) January 16, 2018
विज्ञापन
तोगड़िया ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखा। उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं जिनकी जानकारी उनके पास नहीं हैं। 20-20 साल के केस निकलवाकर एक जेल से दूसरी जेल भेजने का क्रम गुजरात से शुरू हुआ था।
तोगड़िया ने यह भी कहा कि उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वह हिंदुओं के लिए लगातार काम करते रहेंगे। राम मंदिर, स्वास्थ्य, शिक्षा की आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनसे कहा गया कि वो कोर्ट के सामने आ जाएं, अगर वो राजस्थान पुलिस की पकड़ में आ जाते तो उनके खिलाफ लंबे समय से किया जा रहा षड्यंत्र सफल हो जाता।
उन्होंने बताया कि लोगों को उनकी स्थिति का पता न लग सके इसलिए उन्होंने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। उनकी जानकारी में उनके खिलाफ राजस्थान में कोई केस नहीं था। बाद में पता चला कि वे मुझे अरेस्ट करने आए हैं।
तोगड़िया ने कहा कि उन्होंने कोई अनैतिक काम नहीं किया है। वो कानून का पालन करेंगे। उनका जीवन रहे या न रहे, लेकिन वो राम मंदिर. गोरक्षा के लिए अकेला लड़ते रहेंगे।