फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP leader Kapil Khanna demanded an investigation into the New Delhi railway station accident

Delhi: 'नई दिल्ली रेलवे स्टेशन दुर्घटना के पीछे साजिश संभव, होनी चाहिए जांच', विहिप नेता ने की मांग

Sun, 16 Feb 2025 02:48 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 16 Feb 2025 02:48 PM IST
सार

कपिल खन्ना ने कहा कि उनके सहयोगी संगठन बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता कल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लेकर विभिन्न अस्पतालों तक मौजूद हैं। वे पीड़ितों की हर संभव मदद के साथ-साथ रक्तदान के लिए भी तैयार हैं।

विज्ञापन
VHP leader Kapil Khanna demanded an investigation into the New Delhi railway station accident
कपिल खन्ना, विहिप नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना में 18 लोगों की जान जा चुकी है अभी भी दर्जनों घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए कमेटी गठित की जा चुकी है। लेकिन विश्व हिंदू परिषद के नेता कपिल खन्ना ने आशंका जाहिर की है कि इस दुर्घटना के पीछे कोई साजिश हो सकती है। इसकी जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना के पीड़ितों का हालचाल जानने के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे कपिल खन्ना ने अमर उजाला से कहा कि जिस तरह महाकुंभ 2025 सफल हुआ है, और इसमें अब तक रिकॉर्ड तोड़ 50 करोड़ लोग पहुंच चुके हैं, इससे कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। उनकी यह परेशानी सामने भी आ रही है। उन्होंने आशंका जताई कि इस घटना के पीछे कुछ लोगों की बदनीयती हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन


कपिल खन्ना ने कहा कि यह समय राजनीति और प्रशासन में कमी निकालने का नहीं है। इस समय सबको एकजुट होकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।  इस कार्य में प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान सहित हर मदद को तैयार
कपिल खन्ना ने कहा कि उनके सहयोगी संगठन बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता कल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लेकर विभिन्न अस्पतालों तक मौजूद हैं। वे पीड़ितों की हर संभव मदद के साथ-साथ रक्तदान के लिए भी तैयार हैं। किसी भी पीड़ित को आवश्यकता पड़ने पर तुरंत मदद उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित को किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत बजरंग दल या विश्व हिंदू परिषद के लोगों से संपर्क करना चाहिए। उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed