{"_id":"5ad17d6b4f1c1b82028b4634","slug":"vhp-international-president-elections-in-gurugram-and-praveen-togdiya-will-take-part","type":"story","status":"publish","title_hn":"VHP अध्यक्ष के लिए चुनाव आज, प्रवीण तोगड़िया की राह आसान नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
VHP अध्यक्ष के लिए चुनाव आज, प्रवीण तोगड़िया की राह आसान नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को गुरुग्राम में चुनाव होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मीडिया के सामने खुलकर विवाद उजागर करने वाले प्रवीण तोगड़िया के भी दावेदार होने की वजह से यह चुनाव खास माना जा रहा है। साथ ही करीब 54 साल बाद इस पद के लिए चुनाव हो रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि तोगड़िया फिलहाल वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं और राघव रेड्डी अध्यक्ष हैं। पीएम से मतभेद जाहिर करने वाले तोगड़िया की राह आसान नहीं लग रही है। दरअसल, चुनाव पर बीजेपी और संघ की नजरें बनी हुई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि संघ और बीजेपी तोगड़िया की जीत नहीं चाहते हैं, क्योंकि वे अगर अध्यक्ष बन गए तो 2019 को देखते हुए यह सरकार के नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
तोगड़िया कई बार कर चुके हैं बवाल
हाल ही में तोगड़िया ने आरोप लगाया कि फर्जी वोटरों की मदद चुनाव में ली जा रही है। तोगड़िया के समर्थकों पर दिल्ली के दफ्तर में धक्का-मुक्की करने का आरोप भी लगा है। तोगड़िया पर आरोप लगा है कि वे बाहर से आने वाले लोगों को भ्रमित करके चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं। इससे पहले हाल ही में तोगड़िया कई घंटों के लिए लापता हो गए थे और बेहोशी की हालत में पाए गए। मीडिया से बातचीत के दौरान तोगड़िया ने इशारों में पीएम मोदी पर हमला बोला था।
विज्ञापन