फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP furious over Shraddha Murder Case, demands Center to make strict law against Love Jihad

Shraddha Murder Case: श्रद्धा कांड पर भड़की VHP, लव जिहाद के खिलाफ केंद्र से कठोर कानून बनाने की मांग

Thu, 17 Nov 2022 04:00 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 17 Nov 2022 04:00 PM IST
सार

Shraddha Murder Case: विहिप ने कहा है कि पिछले पांच साल में श्रद्धा और निकिता जैसी 300 से ज्यादा लड़कियों की जान ली जा चुकी है। संगठन ने आगे हिंदू लड़कियों को इस तरह के मामलों से बचाने के लिए सामाजिक जागरूकता पैदा करने की भी बात कही है...

विज्ञापन
VHP furious over Shraddha Murder Case, demands Center to make strict law against Love Jihad
विहिप के अंतरराष्ट्रीय जॉइंट जनरल सेक्रेटरी डॉ. सुरेंद्र जैन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मांग की है कि श्रद्धा जैसी लड़कियों को लव जिहाद से बचाने के लिए केंद्र सरकार को कठोर कानून लाना चाहिए। विहिप ने कहा है कि पिछले पांच साल में श्रद्धा और निकिता जैसी 300 से ज्यादा लड़कियों की जान ली जा चुकी है। संगठन ने आगे हिंदू लड़कियों को इस तरह के मामलों से बचाने के लिए सामाजिक जागरूकता पैदा करने की भी बात कही है।

विज्ञापन

विहिप के अंतरराष्ट्रीय जॉइंट जनरल सेक्रेटरी डॉ. सुरेंद्र जैन ने अमर उजाला से कहा कि श्रद्धा के अपराध को केवल एक अपराध की दृष्टि से नहीं देखा जा सकता। उन्होंने कहा कि आफ़ताब की महिला दोस्तों की पूरी सूची में केवल हिंदू लड़कियां ही शामिल थीं। इससे यह साबित होता है कि वह एक साजिश के अंतर्गत हिंदू लड़कियों को निशाना बना रहा था। उन्होंने कहा कि इस मामले को ध्यान में रखते हुए जांच की जानी चाहिए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब तक आठ राज्यों में लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कानून बनाया जा चुका है, लेकिन पूरे देश में इस तरह का कोई कानून नहीं है। उन्होंने कहा कि एक कठोर केंद्रीय कानून लाकर ही ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि केरल हाइकोर्ट ने लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण को एक साथ जोड़कर देखा था। सरकार को भी दोनों चीजों को एक साथ देखकर कानून बनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed