फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP discusses Ram Mandir issue in ongoing meet

...तो क्या राम मंदिर पर ठंडे ही रहने वाले हैं VHP के तेवर?

Thu, 05 May 2016 08:55 AM IST
राजेश चतुर्वेदी / अमर उजाला, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी / अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 05 May 2016 08:55 AM IST
सार

  • उज्जैन में विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक शुरू
  • राम मंदिर को लेकर किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं बन पाई सहमति

विज्ञापन
VHP discusses Ram Mandir issue in ongoing meet
विहिप

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अपने तेवर ठंडे ही रखने वाली है। परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बुधवार को उज्जैन में शुरू हुई बैठक में मंदिर निर्माण के बारे में किसी ठोस निष्कर्ष पर सहमति नहीं बन पाई। हालांकि विहिप और भाजपा के लिए यह नया मुद्दा नहीं है, लेकिन देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मिशन-2017 को देखते हुए भाजपा साधु-संतों के जरिए इस मुद्दे को हवा देकर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर सकती है। यह बैठक पांच मई को भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


ऐसे में मुमकिन है कि बृहस्पतिवार तक कोई कार्यक्रम या नतीजा सामने आ जाए। बताया जा रहा है कि बुधवार को पहले दिन की बैठक में करीब 200 संतों और महामंडलेश्वरों ने भाग लिया। इस बैठक में मुख्य रूप से अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण, हिंदुओं की आबादी, धर्मांतरण का कुचक्र और गो रक्षा पर चिंतन किया गया। यह बैठक वासुदेवानंद सरस्वती की अध्यक्षता में शुरू हुई। इसमें जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद और कई अन्य महामंडलेश्वर भी शामिल हुए।
विज्ञापन


विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय ने बताया कि प्रमुख तौर पर चार विषयों पर चर्चा की जा रही है। फिलहाल राम जन्मभूमि के संबंध में भी कोई फैसला नहीं लिया गया है, सिर्फ चिंतन किया जा रहा है। बैठक में राम जन्मभूमि केस की ताजा स्थिति के बारे में भी जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed