फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP ‘Dharma Yoddhas’ to protect culture, anti love jihad campaign and will teach Gauraksha

गोरक्षा, समाज की सुरक्षा के साथ लव जिहाद पर जागरुक करेंगे विहिप के धर्मयोद्धा!

Sun, 23 Jul 2017 02:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sun, 23 Jul 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
VHP ‘Dharma Yoddhas’ to protect culture, anti love jihad campaign and will teach Gauraksha
vhp - फोटो : File Photo
आक्रामक हिंदुत्व की छवि बना चुका विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नए मिशन पर है। अब विहिप 'धर्म योद्धाओं' की फौज बना रहा है, जो आम लोगों को गोरक्षा का पाठ पढ़ाएंगे। ये लोग हिंदू बच्चियों को लव जेहाद के बारे में जानकारी देंगे, साथ ही समाज की सुरक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन


विहिप के तीन दिवसीय क्षेत्रीय बैठक में इस बात की घोषणा की गई, जिसमें विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण भाई तोगड़िया भी मौजूद रहे। विहिप के ब्रज प्रांत के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच ये बैठक अलीगढ़ में 18 जुलाई को हुई, जिसमें इस बात की घोषणा की गई। विहिप के ब्रज प्रांत में 22 संगठनात्मक जिले हैं, जिसमें इनका विस्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन


विहिप के नेताओं की मानें तो धर्म योद्धाओं की टुकड़ी समाज में जागरण का काम करेगी। इसीलिए अकेले ब्रज प्रांत में 296 प्रखंड(विहिप की सबसे छोटी इकाई) बनाए गए हैं। इस प्रखंड में 9 धर्मयोद्धा शामिल रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के नेता तोगड़िया बोले- किसी दबाव में आकर डरें नहीं गोरक्षक


विपिल के धर्म योद्धाओं की 9 सदस्यीय टीम में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सत्संग प्रमुख, गौ रक्षा प्रमुख, बजरंग दल के कन्वेनर के साथ ही कॉलेज विद्यार्थी प्रमुख, दुर्गा वाहिनी की कन्वेनर और मात्रृ शक्ति की कन्वेनर भी शामिल होंगी। 

विहिप के ब्रज प्रांत के सचिव मनोज ने कहा कि इन्हें धर्म योद्धा का नाम ही इसीलिए दिया गया है, ताकि वो अपने धर्म, समाज और देश की रक्षा कर सकें। उन्होंने कहा कि धर्म योद्धाओं की टीम स्कूल, कॉलेज और अन्य सार्वजनिक ्स्थानों पर हिंदू लड़कियों को लव जेहाद के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें समझाया जाएगा कि किस तरह से लव जेहाद के नाम पर धोखाधड़ी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed