फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP alok kumar speaks on PM narendra modi ram mandir dharm sansad congress kapil sibal

प्रधानमंत्री के बाद राम मंदिर पर बोली वीएचपी, 'नहीं कर सकते कोर्ट के फैसले का इंतजार'

Wed, 02 Jan 2019 12:27 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 02 Jan 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
VHP alok kumar speaks on PM narendra modi ram mandir dharm sansad congress kapil sibal
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार - फोटो : PTI
देश में राम मंदिर का मुद्दा आस्था और राजनीति की दृष्टि से हमेशा से ही प्रासंगिक रहा है। लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू होते ही अब इस मुद्दे पर फिर से रार मचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर आज विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली में प्रेस वार्ता की। कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि मंदिर की लड़ाई को हिंदू समाज लंबे समय से लड़ रहा है, यह लोकतंत्र की लड़ाई है। संत समाज और जनता हमारे साथ है। हम मंदिर के लिए और इंतजार नहीं कर सकते और सरकार जल्द से जल्द इसपर कानून बनाए।
विज्ञापन


वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि प्रयागराज के कुंभ में 31 जनवरी और 1 फरवरी को संत समाज मिलकर धर्म संसद में मंदिर के मुद्दे पर आगे की रणनीति पर फैसला करेगा। मंदिर मुद्दे पर कपिल सिब्बल पर बोलते हुए उन्होनें कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और मामला लटकाने का आरोप लगाया। अलोक शर्मा ने कहा कि मंदिर मुद्दे पर सभी सांसदों से मुलाकात हो रही है, अभी वाराणसी के सांसद (प्रधानमंत्री मोदी) से मुलाकात नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले एएनआई को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 70 साल शासन करने वालों ने ही राम मंदिर के मुद्दे को लटकाया है। पीएम मोदी ने कहा कि 

कांग्रेस के वकील सुप्रीम कोर्ट में बाधाएं उत्पन्न कर रहे हैं। इसके चलते ही राम मंदिर की सुनवाई धीमी गति से चल रही है। भाजपा के लिए भावात्मक मुद्दा होने के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि


हमने अपने मेनिफेस्टो में कहा था कि इस मसले का समाधान संवैधानिक तरीके से किया जाएगा। अभी इस पर कानूनी प्रक्रिया चल रही है। उसके बाद सरकार की जो भी जिम्मेदारी बनेगी, पूरी करेंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र और केंद्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने भी राम मंदिर के लिए अध्यादेश लाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed