फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Very same Constitution which 'PM wants replaced': Cong slams Fadnavis on 'red copy' remarks

Congress: 'वही संविधान जिसे PM बदलना चाहते हैं', 'लाल किताब' वाली टिप्पणी को लेकर फडणवीस पर कांग्रेस का निशाना

Thu, 07 Nov 2024 07:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 07 Nov 2024 07:17 PM IST
सार

Congress: भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की लाल किताब वाली टिप्पणी पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। विपक्षी पार्टी ने कहा कि यह वही संविधान है जिसे पीएम मोदी बदलना चाहते हैं और जिसकी 1949 में आरएसएस ने आलोचना की थी। 

विज्ञापन
Very same Constitution which 'PM wants replaced': Cong slams Fadnavis on 'red copy' remarks
जयराम रमेश - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस की उस टिप्पणी पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने पार्टी नेता राहुल गांधी द्वारा दिखाई गई संविधान की 'लाल कवर' वाली प्रति पर सवाल उठाया था। विपक्षी पार्टी ने आरोप लगाया कि फडणवीस उसी संविधान पर आपत्ति जता रहे हैं, जिसकी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने 1949 में यह कहकर आलोचना की थी कि यह मनुस्मति से प्रेरित नहीं है। 

विज्ञापन


फडणवीस ने बुधवार को सवाल किया था कि राहुल गांधी भारत के संविधान की लाल प्रति दिखाकर क्या संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता पर अराजकता करने वाले दलों का गठबंधन बनाने का भी आरोप लगाया था। राजनीति में लाल रंग को अक्सर मार्क्सवादी या साम्यवादी विचारधारा से जोड़ा जाता है।
विज्ञापन


आरएसएस ने 1949 में किया था संविधान पर हमला: रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा, देवेंद्र फडणवीस निराश हो रहे हैं। वह राहुल गांधी पर आरोप लगा रहे हैं कि वह लाल किताब दिखाकर 'अर्बन नक्सल' से समर्थन मांग रहे हैं। रमेश ने कहा कि फडणवीस जिस किताब पर आपत्ति जता रहे हैं, दरअसअल वह भारतीय संविधान है, जिसके प्रमुख वास्तुकार डॉ. भीमराव अंबेडकर थे। यह वही भारतीय संविधान है, जिस पर आरएसएस ने 1949 में यह कहते हुए हमला किया था कि यह मनुस्मृति से प्रेरित नहीं है। यह वही भारतीय संविधान है जिसे गैर-जैविक प्रधानमंत्री बदलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश ने कहा, जहां तक लाल किताब का सवाल है, फडणवीस को पता होना चाहिए कि इस लाल कवर वाली किताब में एक प्रस्तावना भी है, जिसे के. के. वेणुगोपाल ने लिखा है, जो 2017-2022  तक भारत के अटॉर्नी जनरल रह चुके हैं। 

'पीएम मोदी और गृह मंत्री पहले प्राप्त कर चुके संविधान की प्रति'
कांग्रेस नेता ने फडणवीस को यह भी याद दिलाया कि यह वहीं संविधान की प्रति है जिसे गैर जैविक पीएम और स्वघोषित चाणक्य भी प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा, जहां तक अर्बन नक्सल का सवाल है, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 9 फरवरी 2022 और 11 मार्च 2020 को संसद को बताया था कि सरकार इस शब्द का उपयोग नहीं करती है।फडणवीस को पहले सोचना चाहिए और फिर बोलना चाहिए। 


संविधान सम्मान सम्मेलन में पहुंचे थे कांग्रेस नेता राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने मोदी और शाह की तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें वे वही संविधान की प्रति हासिल कर रहे हैं, जो राहुल गांधी के पास थी। राहुल गांधी ने बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस- राकांपा (शरदचंद्र पवार)-शिवसेना (यूबीटी) गठबंधन के लिए प्रचार किया। राज्य में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। राहुल गांधी नागपुर में संविधान सम्मान सम्मेलन में एक लाल कवर वाली संविधान की प्रति लेकर गए थे। 

संबंधित खबर-

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed