फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Venkateshwara: Seeing the stones falling from the mountain, the driver applied brakes at the last minute, saved 20 pilgrims lives

वेंकटेश्वर : पहाड़ से पत्थर गिरते देख ड्राइवर ने ऐन वक्त पर ब्रेक लगाकर 20 तीर्थयात्रियों की बचाई जान

Thu, 02 Dec 2021 05:52 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, तिरुपति
एजेंसी, तिरुपति Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 02 Dec 2021 05:52 AM IST
सार

हाल ही में तिरुमाला में लगातार मूसलाधार बारिश हुई थी। तीन दिन रुकने के बाद मंगलवार रात से फिर भारी बारिश हो रही है। इसी कारण अचानक सड़क पर पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। पत्थर गिरते देख तभी ड्राइवर ने ऐन वक्त पर ब्रेक लगाकर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने जा रहे 20 तीर्थयात्रियों की जान बचाई। 
 

विज्ञापन
Venkateshwara: Seeing the stones falling from the mountain, the driver applied brakes at the last minute, saved 20 pilgrims lives
तीर्थयात्रियों की बस- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने जा रहे 20 तीर्थयात्रियों की जान उस समय बाल-बाल बची, जब पहाड़ से पत्थर गिरते देखकर ड्राइवर ने ऐन वक्त पर ब्रेक लगा दिए। करीब 20 किमी लंबी इस घुमावदार पहाड़ी सड़क को पत्थरों ने कई जगह नुकसान पहुंचाया। यहां 1000 और 800 फुट ऊंचाई पर लगाई गई सुरक्षा रेलिंग भी ध्वस्त हो गई।

विज्ञापन


पहाड़ से पत्थर गिरते देखकर ऐन वक्त पर लगा दिए ब्रेक
ढलाव में गिरने के कारण कई कारों को सीज करना पड़ा। मार्ग पर लगातार पत्थर गिरने के कारण मंदिर की ओर जा रहे दोनों घाट रोड को बंद कर दिया गया है। हाल ही में तिरुमाला में लगातार मूसलाधार बारिश हुई थी।
विज्ञापन


तीन दिन रुकने के बाद मंगलवार रात से फिर भारी बारिश हो रही है। इसके कारण मिट्टी गिरने लगी है। आईआईटी दिल्ली की विशेषज्ञ टीम जल्द ही सड़क के हालात देखने पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही आंध्र प्रदेश परिवहन निगम की बसों और अन्य वाहनों को कड़ी सतर्कता के बीच पुराने घाट रोड से होकर जाने की अनुमति दी गई है। इससे पहले भारी बारिश को देखते हुए टीटीडी बोर्ड ने ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले और फिलहाल आने में असमर्थ यात्रियों को छह माह के भीतर भगवान के दर्शन करने की छूट दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed