{"_id":"597468084f1c1b286e8b48c5","slug":"venkaiah-naidu-warns-pakistan-on-terror-recall-what-happened-in-1971-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान न भूले 1971 की जंग का हश्रः नायडू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान न भूले 1971 की जंग का हश्रः नायडू
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Sun, 23 Jul 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
वेंकैया नायडू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीए के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने पाकिस्तान को चेताया है कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे इससे उनका कोई भला नहीं होने वाला इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को 1971 के युद्ध की हार भी याद दिलाई।
विज्ञापन
नायडू का यह बयान अमेरिका द्वारा हाल ही में पाकिस्तान को आतंकियों के लिए स्वर्ग की संज्ञा देने के बाद आया है।
शहीदों के सम्मान में दिल्ली में आयोजित कारगिल पराक्रम परेड में उन्होंने कहा 'हमारे पड़ोसी देश को यह समझना होगा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने से उनका भला नहीं होने वाला। आतंकवाद को कोई धर्म नहीं यह इंसानियत का दुश्मन है। आतंकवाद को बढ़ावा देना पाकिस्तानी की नीति रही है।'
विज्ञापन
कश्मीर मुद्दे पर नायडू ने कहा कि 'हम शांतिप्रिय देश है, हम किसी देश पर हमला नहीं करते और यही हमारी खासियत भी है। हम युद्ध और हिंसा के खिलाफ हैं। हम सभी देशों से अच्छे रिश्ते चाहते हैं। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और और इसकी जमीन का एक इंच हमसे कोई नहीं छिन सकता। यहां तक कि पीओके में किसी तरह का दखल बर्दाशत नहीं किया जाएगा।'
विज्ञापन