फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   venkaiah naidu Says When the house does not work, people feel cheated 

जब सदन में कामकाज नहीं होता तो लोग ठगा हुआ महसूस करते हैं : नायडू

Fri, 15 Dec 2017 07:43 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Fri, 15 Dec 2017 07:43 AM IST
विज्ञापन
venkaiah naidu Says When the house does not work, people feel cheated 
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्ष की भले ही सदन में जो भी क्षमता हो पर उनकी बात सुनी जानी चाहिए। लेकिन अंतत: सरकार को अपना काम पूरा करना चाहिए। उन्होंने राजनीतिक दलों से कार्यवाही में धैर्य रखने को कहा ताकि सदन में सुचारु कामकाज सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन


नायडू ने कहा कि जब सदन में सही तरीके से कामकाज नहीं होता तो देश की जनता खुद को ठहा हुआ महसूस करती है। नायडू ने कहा, ‘मेरी राय है कि विपक्ष को उनकी बात रखने देना चाहिए। उन्हें अपना मत पेश करना चाहिए तथा सरकार को इतना धैर्य रखना चाहिए कि वह उनका मत सुन सके और जवाब दे सके।’ उन्होंने राज्यसभा टीवी से कहा, ‘मेरा यह भी मत है कि संख्या बल पर ध्यान दिए बिना विपक्ष को उनकी बात कहने का मौका मिलना चाहिए। 
विज्ञापन


पढ़ें- शरद को अयोग्य करार देने पर आलोचनाओं को वेंकैया ने खारिज किया
विज्ञापन
विज्ञापन


किंतु अंतत: सरकार को अपना काम पूरा करना चाहिए।’ उन्होंने सत्ता पक्ष एवं विपक्ष से अनुरोध किया कि सदन का शांतिपूर्ण ढंग से चलना सुनिश्चित किया जाए तथा चर्चाएं गरिमामय ढंग से होनी चाहिए जिससे कि संसद की छवि और गरिमा बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed