फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Venkaiah Naidu says A neighbor of India wants to deliberately create problems in our country

भारत का एक पड़ोसी जानबूझकर हमारे देश में समस्या पैदा करना चाहता है: वेंकैया नायडू

Mon, 23 Dec 2019 02:53 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Mon, 23 Dec 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
Venkaiah Naidu says A neighbor of India wants to deliberately create problems in our country
वेंकैया नायडू (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उसपर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को कहा कि एक पड़ोसी देश भारत, खासकर जम्मू-कश्मीर में जानबूझकर और अधिक समस्याएं पैदा करना चाहता है।

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने श्रीनगर और इसके आस-पास स्थित पांच स्कूलों की 30 छात्राओं के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इस बात को लेकर किसी भी प्रकार का समझौते करने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।
विज्ञापन


नायडू ने यहां अपने आवास पर हुई बातचीत के दौरान पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा, 'हम पड़ोसी के साथ पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) पर विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है, आतंकवाद का कोई दीन धर्म नहीं होता। हमारा पड़ोसी हमारे देश को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। प्रगति के लिए शांति आवश्यक शर्त है। तनाव के साथ आप प्रगति पर ध्यान नहीं रख सकते।'

छात्राओं का यह दल दिल्ली भ्रमण पर आया है जिसका आयोजन भारतीय सेना ने किया है। नायडू ने इसके लिए सेना की सराहना की। उपराष्ट्रपति ने कहा, 'जम्मू कश्मीर भारत का मुकुट है। इस पूरे क्षेत्र को प्रकृति का आशीर्वाद प्राप्त है, बर्फ से ढके पर्वतीय शिखरों, हरी-भरी वादियों में बहती अविरल धाराओं में प्रकृति अपने पूरे विहंगम सौंदर्य में दिखती है। इस क्षेत्र के मैत्रीपूर्ण नागरिक यहां की उदार आध्यात्मिक परंपरा के वारिस हैं।' 


नायडू ने छात्राओं से कहा, 'इस देश के नागरिक के रूप में आपको संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं, लेकिन आपके कर्तव्य ही आपके अधिकारों का स्रोत हैं। मुझे आशा है कि आप अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहेंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed