फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Venjaramoodu mass murder: police suspect financial debts of family led to crime

Venjaramoodu Mass Murder: 'परिवार के वित्तीय ऋण की वजह से हुई वारदात', सामूहिक हत्याकांड में पुलिस को संदेह

Fri, 28 Feb 2025 02:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 28 Feb 2025 02:32 PM IST
सार

अफान ने 24 फरवरी को कथित तौर पर अपनी 88 वर्षीय दादी, 13 वर्षीय भाई, प्रेमिका, मामा और मामी की हत्या कर दी थी। उसने अपनी मां पर भी बेरहमी से हमला किया था, लेकिन वह बच गई और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। अफान को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया और उसे अपनी दादी की हत्या के सिलसिले में 13 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
Venjaramoodu mass murder: police suspect financial debts of family led to crime
केरल में वारदात - फोटो : PTI

विस्तार

केरल में सामूहिक हत्याकांड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पांच दिन पहले वेंजारामूडू में हुए इस जघन्य हत्याकांड के पीछे परिवार के वित्तीय ऋण एक बड़ी वजह हो सकती है। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एक टीवी चैनल को बताया कि आरोपी अफान (23) के परिवार पर 65 लाख रुपये से अधिक का कर्ज था। अब तक की जांच में यह साफ है कि वित्तीय समस्याओं के कारण ही उसने हत्याएं कीं।

विज्ञापन


दादी, भाई, प्रेमिका, मामा और मामी की हत्या कर दी थी
अफान ने 24 फरवरी को कथित तौर पर अपनी 88 वर्षीय दादी, 13 वर्षीय भाई, प्रेमिका, मामा और मामी की हत्या कर दी थी। उसने अपनी मां पर भी बेरहमी से हमला किया था, लेकिन वह बच गई और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। अफान को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया और उसे अपनी दादी की हत्या के सिलसिले में 13 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


वित्तीय लाभ भी हो सकता है मकसद
अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक हत्या के पीछे का मकसद पूरी जांच के बाद ही पता लगाया जा सकता है। हालांकि, दादी के सोने के हार को उसने पैसे के लिए गिरवी रखा था और उससे मिली राशि का इस्तेमाल कुछ कर्ज चुकाने में किया था, इसलिए उस मामले में मकसद वित्तीय लाभ प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग एंगल सहित अन्य सभी परिस्थितियों की जांच
अधिकारी ने यह भी कहा कि इन हत्याओं में किसी ड्रग एंगल सहित अन्य सभी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि परिवार भारी वित्तीय बोझ के कारण परेशान पर था। ऐसे में आत्महत्या की वजह यह होने की संभावना ज्यादा है। अधिकारी ने कहा कि अफान ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने अपनी प्रेमिका को भी मार डाला, क्योंकि उसकी योजनाबद्ध आत्महत्या के बाद वह अकेली हो जाएगी।

मनोवैज्ञानिकों से संपर्क कर रही पुलिस
अधिकारी ने यह भी कहा कि पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति को समझने के लिए मनोवैज्ञानिकों से संपर्क कर रही है। इसके अलावा अन्य मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से भी मदद ली जा रही है। 


अफान के पिता शुक्रवार को केरल पहुंचे
इस बीच अफान के पिता शुक्रवार को केरल पहुंचे और अपने रिश्तेदारों से मिले। 

क्या है मामला?
हत्याएं तीन अलग-अलग जगहों पर हुईं, जो दो पुलिस थानों वेंजरामूडु और पैंगोडे के अंतर्गत आती हैं। गुरुवार को पैंगोडे पुलिस थाने के अंतर्गत किए गए अपराध के लिए गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने कहा कि अन्य मामलों में गिरफ्तारियां बाद में की जाएंगी। वारदात को अंजाम देने के बाद अफान वेंजरामूडु में पुलिस के सामने पेश हुआ और उसने भयानक कृत्यों को कबूल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed