फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ven enemy cant ignore devpt in Tripura under BJP rule Mithun Chakraborty

Tripura: मिथुन दा ने भरी हुंकार, बोले- BJP सरकार में त्रिपुरा में विकास हुआ, दुश्मन भी इससे इनकार नहीं कर सकता

Wed, 11 Jan 2023 05:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Jan 2023 05:24 PM IST
सार

फिल्म अभिनेता ने कहा, भाजपा शासन के पिछले पांच वर्षों में त्रिपुरा में जो व्यापक विकास हुआ है, उसे मैंने देखा है। भाजपा शासित सभी राज्यों में विकास हुआ है, क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री हमेशा लोगों के कल्याण की परवाह करते हैं।

विज्ञापन
ven enemy cant ignore devpt in Tripura under BJP rule Mithun Chakraborty
BJP leader Mithun Chakraborty - फोटो : ANI (File)

विस्तार

अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती ने बुधवार को कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में त्रिपुरा विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि दुश्मन भी इस बात की अनदेखी नहीं कर सकता कि इस पूर्वोत्तरी राज्य ने पिछले पांच वर्षों में विकास देखा है। 

विज्ञापन

 

'पीएम मोदी की वजह से हुआ भगवा पार्टी में शामिल'
खोवई जिले तेलियामुरा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए दिग्गज फिल्म अभिनेता ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से भगवा पार्टी में शामिल हुए, क्योंकि वह उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'त्रिपुरा में जो विकास हुआ, उसे मैंने देखा है'
चक्रवर्ती ने कहा, भाजपा शासन के पिछले पांच वर्षों में त्रिपुरा में जो व्यापक विकास हुआ है, उसे मैंने देखा है। भाजपा शासित सभी राज्यों में विकास हुआ है, क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री हमेशा लोगों के कल्याण की परवाह करते हैं। 
 

विज्ञापन

'दुश्मन भी अनदेखा नहीं कर सकते पिछले पांच वर्षों का विकास'
उन्होंने आगे कहा, मैंने दुनिया के सत्तर फीसदी हिस्से की यात्रा की है और अच्छी तरह से जानता हूं कि विकास क्या है। यहां तक कि दुश्मन भी उस विकास को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं, जो त्रिपुरा में हमने पिछले पांच वर्षों में देखा है। राज्य विकास और समृद्धि के पथ पर है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह दुश्मन किसे कह रहे हैं। 
 

मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं : मिथुन
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य चक्रवर्ती ने कहा कि वह मोदी के बड़े प्रशंसक हैं, क्योंकि वह जो कहते हैं उसे लागू करते हैं। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा अगले पांच वर्षों में देश के सबसे अच्छे राज्यों में से एक होगा। उन्होंने लोगों से विकास की गति को तेज करने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए इसी साल चुनाव होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed