फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VC will spend five crore on development works in the university

विवि में विकास कार्यों पर पांच करोड़ तक खर्च कर पाएंगे कुलपति

Mon, 18 Dec 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली Updated Mon, 18 Dec 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
VC will spend five crore on development works in the university
दिल्ली विश्वविद्यालय
दिल्ली सरकार से फंड पाने वाले विश्वविद्यालयों के कुलपति अब विकास कार्यों पर पांच करोड़ रुपये तक का खर्च कर सकेंगे। सरकार ने एलजी से मंजूरी मिलने के बाद यह आदेश जारी कर दिया है। तत्काल प्रभाव से यह आदेश लागू हो गया है। शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया बीते कुछ माह से इस दिशा में काम कर रहे थे। वह नए काम के लिए विश्वविद्यालयों को सीधा अधिकार देने के पक्ष में थे। 
विज्ञापन


पढ़ें- विदाई भाषण में BHU कुलपति ने खोले ऐसे 'राज', सोशल मीडिया में आया भूचाल
विज्ञापन


आदेश के बाद कुलपति अगर विश्वविद्यालय में विकास या शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कोई नया काम करते हैं। उसका बजट पांच करोड़ रुपये से कम है तो कुलपति के पास उसे मंजूरी देने का अधिकार होगा। कुलपति सीधे लोक निर्माण विभाग से यह काम करवा सकते हैं। वहीं, विश्वविद्यालय के रखरखाव के लिए साल में एक करोड़ रुपये तक खर्च करने का अधिकार मिलेगा। बताते चले कि दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय और गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली सरकार के अंतर्गत आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed