फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VAT on CNG PNG reduced by Gujarat government by 10 Percent announces Gujarat Minister Jitu Vaghani

Gujarat: गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को दिवाली गिफ्ट, CNG-PNG पर वैट घटा, साल में दो सिलेंडर फ्री

Mon, 17 Oct 2022 08:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 17 Oct 2022 08:18 PM IST
सार

गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने सोमवार को राज्य सरकार के राज्य के प्रत्येक घर को एक साल में दो मुफ्त सिलेंडर देने के फैसले की घोषणा की।  उन्होंने कहा कि यह फैसला करीब 38 लाख गृहणियों को ध्यान में रखकर किया गया है।

विज्ञापन
VAT on CNG PNG reduced by Gujarat government by 10 Percent announces Gujarat Minister Jitu Vaghani
भूपेंद्र पटेल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गुजरात सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला किया है। विधानसभा चुनाव और दिवाली से पहले सरकार ने राज्य में सीएनजी और पीएनजी पर वैट 10 फीसदी कम कर दिया है। मंत्री जीतू वाघानी ने इसका एलान किया है। गुजरात सरकार ने एक साल में 2 सिलेंडर मुफ्त देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने सोमवार को राज्य सरकार के राज्य के प्रत्येक घर को एक साल में दो मुफ्त सिलेंडर देने के फैसले की घोषणा की। इससे नागरिकों और गृहणियों को 1,000 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी। यह फैसला करीब 38 लाख गृहणियों को ध्यान में रखकर लिया गया है। मंत्री ने कहा कि इस योजना के लिए जितनी राहत 650 करोड़ रुपये तय की गई है, उससे 1,700 रुपये तक की राशि लोगों के घरों या जेब तक पहुंच सकती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएनजी में 10 फीसदी की कटौती से तो 6-7 रुपये प्रति किलो का फायदा होगा। इसी तरह पीएनजी पर 5-5.50 रुपये प्रति किलो का फायदा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पूरी राशि सीधे उनके खातों में जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश की चुनावी तिथियों का एलान कर दिया था। हालांकि, आयोग ने अभी गुजरात चुनाव के लिए एलान नहीं किया है। बताया जा रहा है कि दिपावली के बाद गुजरात चुनाव की तिथियों की घोषणा होगी। हिमाचल में मतदान और वोटों की गिनती के बीच 26 दिन का अंतर है।


गुजरात में पिछली बार दो चरण में चुनाव हुए थे। 25 अक्टूबर 2017 को चुनाव तारीखों का एलान हुआ। पहले चरण के लिए 14 नवंबर को अधिसूचना जारी हुई थी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोट डाले गए थे। पहले चरण का चुनाव नौ दिसंबर 2017 और दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को नतीजे आए थे। पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed