{"_id":"580b28414f1c1b592c7066df","slug":"varun-gandhi-dismisses-honey-trapping-allegations-was-never-blackmailed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'हनी ट्रैप' के आरोपों पर वरुण गांधी का ओपन लेटर, कहा- 'एलन से कभी नहीं मिला'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'हनी ट्रैप' के आरोपों पर वरुण गांधी का ओपन लेटर, कहा- 'एलन से कभी नहीं मिला'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Oct 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने एक पत्र जारी कर अमेरिकी व्हिसलब्लोअर एडमंड एलन के 'हनी ट्रैप' के आरोपों को खारिज किया है। 'देश की जनता' को संबोधित अपने पत्र में वरुण गांधी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। वरुण ने कहा है कि वह किसी एडमंड एलन को नहीं जानते और दोनों की कभी भी मुलाकात नहीं हुई।
अमेरिकी नागरिक एलन ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे अपने पत्र में यह आरोप लगाया था कि रक्षा सलाहकार कमिटी से जुड़े वरुण गांधी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल किया गया।
विज्ञापन
वरुण गांधी ने अपनी सफाई में कहा है, 'तथ्य यह है कि मैं 2009 से रक्षा सलाहकार कमिटी और डिफेंस स्टैंडिंग कमिटी का सदस्य रहा। रिकॉर्डों से पुष्टि होगी कि मैंने रक्षा सलाहकार कमिटी की किसी बैठक में हिस्सा नहीं लिया और स्थायी समिति की कुछ बैठकों में शामिल हुआ। स्पष्ट तौर पर मैंने किसी भी जानकारी को न तो हासिल किया और न साझा किया। मेरे खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं, वह किसी साजिश का हिस्सा लगते हैं।'
विज्ञापन
My letter to the people of India (Hindi) pic.twitter.com/VU00aAKwLI
— Varun Gandhi (@varungandhi80) October 22, 2016
विज्ञापन
अमेरिकी नागरिक एलन ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे अपने पत्र में यह आरोप लगाया था कि रक्षा सलाहकार कमिटी से जुड़े वरुण गांधी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल किया गया।
विज्ञापन
वरुण गांधी ने अपनी सफाई में कहा है, 'तथ्य यह है कि मैं 2009 से रक्षा सलाहकार कमिटी और डिफेंस स्टैंडिंग कमिटी का सदस्य रहा। रिकॉर्डों से पुष्टि होगी कि मैंने रक्षा सलाहकार कमिटी की किसी बैठक में हिस्सा नहीं लिया और स्थायी समिति की कुछ बैठकों में शामिल हुआ। स्पष्ट तौर पर मैंने किसी भी जानकारी को न तो हासिल किया और न साझा किया। मेरे खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं, वह किसी साजिश का हिस्सा लगते हैं।'
'सांसदों से शेयर नहीं की जाती संवेदनशील जानकारियां'
बीजेपी सांसद ने आगे लिखा है, 'सांसदों को पता है कि किसी भी मामले में संसदीय प्रक्रिया के मुताबिक ऐसी किसी भी समिति के सामने गोपनीय और महत्वपूर्ण जानकारियां साझा नहीं की जाती हैं।'
वरुण का दावा है कि अगर ऐसा कुछ भी होता, तो उनका नाम पहले ही हटा दिया जाता, जैसा कि ईडी और सीबीआई इस मामले की पूरी सक्रियता से जांच कर रही हैं। बीजेपी सांसद ने कहा, 'तथ्य यह है कि अब तक मेरा नाम सामने नहीं आया था, इससे साफ है कि इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है।'

'इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान अभिषेक वर्मा से मिले'
हालांकि वरुण गांधी ने यह स्वीकार किया है कि वह आर्म्स डीलर अभिषेक वर्मा को जानते हैं। नेवी वॉर रूम लीक केस में वर्मा की भूमिका की जांच चल रही है। बीजेपी सांसद ने कहा कि इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान वह अभिषेक वर्मा से मिले थे। उन्होंने कहा कि वर्मा के साथ मेरी कुछ मुलाकातें हैं, लेकिन हमने कभी काम के बारे में बात नहीं की।
वरुण गांधी ने अपने पत्र में कहा है कि जो लोग उनकी छवि खराब करना चाहते हैं, उनके खिलाफ वह कानूनी कदम उठाएंगे। हालांकि इस मामले में वरुण गांधी अपनी पार्टी के भीतर अकेले पड़ते दिख रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता उनका बचाव करते नजर नहीं आ रहे। वहीं, बीजेपी के ही एक सांसद ने इस मामले में जांच की मांग की है।