फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vardah expected to come in chennai on monday

तमिलनाडु व आंध्र में आज टकराएगा चक्रवाती तूफान 'वरदा', प्रशासन अलर्ट पर

Mon, 12 Dec 2016 11:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Dec 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
vardah expected to come in chennai on monday

चक्रवाती तूफान 'वरदा' के सोमवार को दक्षिणी आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में पहुंचने की आशंका है। आपदा की आशंका को देखते हुए दोनों राज्यों के तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही तमिलनाडु ने चार जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने कहा कि वरदा का केंद्र रविवार दोपहर 2:30 बजे चेन्नई से 330 किमी पूर्व में था। क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केंद्र के निदेशक एस बालचंद्रन ने कहा कि उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश से टकराने से पहले यह सोमवार दोपहर में पश्चिम की तरफ मुड़ सकता है। 
विज्ञापन


बालचंद्रन ने कहा कि 12 दिसंबर को तटीय तमिलनाडु के कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है जबकि 80-90 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने खासतौर पर चेन्नई, कांचीपुरम और त्रिवुलर में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है। मछुआरों को अगले 48 घंटों तक तटीय इलाकों से दूर रहने को कहा गया है। हालात से निपटने के लिए तमिलनाडु में एनडीआरएफ की 7 और आंध्र प्रदेश में 6 टीमों को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विकराल रूप धारण करता जा रहा है तूफान

vardah expected to come in chennai on monday

राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कैबिनेट मीटिंग और टेलीकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी संबंधित विभागों से बात कर हालात से निपटने की तैयारी करने करने को कहा है। वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने नेवी, एयरफोर्स और आर्मी को तूफान के लिए अलर्ट जारी कर दिया है जिसके बाद किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सेना पहले से तैयार रहेगी। 

तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश के 6 जिलों में 190 एमएम की भारी बारिश होने की आशंका है। साथ ही 100 किलो मीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। 
  
वहीं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अपना मोबाइल पुरी तरह से चार्ज रखने की सलाह दी है। बता दें कि तूफान 'वरदा' बंगाल की खाड़ी से तैयार होकर धीरे-धीरे विकराल तूफान का रूप धारण करता जा रहा है। 

पाकिस्तान ने दिया है वरदा नाम 
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने वरदा तूफान का नाम पाकिस्तान ने दिया है, जिसका मतलब लाल गुलाब होता है। हिंद महासागर क्षेत्र के तूफानों के नाम इसके सदस्य देश भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड, म्यांमार, मालदीव और ओमान तय करते हैं। इससे पहले पिछली बार चेन्नई में नाडा तूफान आया था, जिसका नाम ओमान ने तय किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed