फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Varanasi flyover collapse: what we can learn from this incident

वाराणसी फ्लाईओवर हादसा: बनते-बिगड़ते हालातों का हिसाब है जिंदगी

Sun, 20 May 2018 12:31 PM IST
अपूर्व वाजपेयी, शाहजहांपुर
अपूर्व वाजपेयी, शाहजहांपुर Updated Sun, 20 May 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
Varanasi flyover collapse: what we can learn from this incident

बनारस में हुए फ्लाईओवर हादसे के बाद सरकार एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। 18 लोगों की जान जाने एवं 50 के करीब लोगों के हताहत होने के बाद अब सवाल यही उठ रहा है कि फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में इतनी जल्दी क्या थी, जो इतने भीषण हादसे में लापरवाही कारण बनी। यह बात तो सच है कि यह फ्लाईओवर इससे पहले भी कई बार अपने डिजाइन को लेकर विवादों में रह चुका है। एक विवाद इसकी समय सीमा को लेकर भी उठा था, जब इसकी मियाद दिसंबर 2017 से घटाकर मार्च 2017 कर दी गई थी, हालांकि बाद में इसे फिर बढ़ा दिया गया था। 

विज्ञापन


समय से पहले कार्य पूरा करने के दिशा-निर्देशों के जवाब में मानकों को दरकिनार करते हुए मनचाहा मैटेरियल मिलाया गया और अपनी जेबें भरी गईं। सरकार ने लाखों का मुआवजा देकर पीड़ितों के घरवालों के जख्मों पर मरहम लगाया। सरकार को ध्यान देना होगा कि चुनाव से पहले विकास कार्यों के निर्माण संबंधी कार्य पूरे किए जाएं, पर इतनी जल्दबाजी में नहीं कि अगले चुनाव में वोट देने वाली जनता पर ही आफत बन पड़े। 
विज्ञापन


फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लापरवाही का आलम ये है कि पूरी रोड को उस तरीके से नहीं ढका गया, जैसे दिल्ली में मेट्रो लाइन के निर्माण के समय रोड घेरी जाती है। यह सीधे सीधे इस बात का इशारा है कि लापरवाही और भ्रष्टाचार जैसी बीमारियां, जो दशकों से देश की निर्माण परियोजनाओं को कमजोर करती आ रही हैं, इसको रोकने या गुनाहगारों की सजा के लिए आज तक बहुत कुछ नहीं किया जा सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर परियोजना को पूरा करने के लिए एक निश्चित समयावधि होनी चाहिए और अगर इस समयावधि में निर्माण पूरा न हो पाए, तो फिर ठेकेदारों/निर्माण एजेंसियों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए। ऐसे हादसे अगर देश में अक्सर देखने को मिलते रहे, तो स्मार्ट सिटी जैसी बड़ी परियोजनाओं की बात करना बेमानी बात होगी और ऐसा न हुआ तो आप मानिए, बनारस जैसी घटनाएं बार-बार होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed