फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Mataram Echoes in Lok Sabha: Om Birla Calls Eternal Symbol of India’s Soul, Culture and Strength

Vande Mataram: लोकसभा में गूंजा वंदे मातरम; ओम बिरला बोले- भारत की आत्मा, संस्कृति और शक्ति का शाश्वत प्रतीक

Mon, 08 Dec 2025 05:45 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 08 Dec 2025 05:45 PM IST
सार

लोकसभा में वंदे मातरम पर विशेष चर्चा के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि यह गीत भारत की एकता, संस्कृति और शक्ति का जीवंत प्रतीक है। सदस्यों ने सदन में मेज थपथपाकर इस ऐतिहासिक चर्चा का स्वागत किया।

विज्ञापन
Vande Mataram Echoes in Lok Sabha: Om Birla Calls Eternal Symbol of India’s Soul, Culture and Strength
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गीत पर एक दिवसीय विशेष चर्चा आयोजित की गई। सदन के प्रारंभ में स्पीकर ओम बिरला ने वंदे मातरम को भारत की आत्मा, एकता, संस्कृति और अदम्य शक्ति का जीवंत प्रतिबिंब बताया। ओम बिरला ने कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत आज भी हर भारतीय के हृदय में गहराई से बसता है। उन्होंने कहा इसके हर शब्द में भारत की प्रकृति, मातृत्व, सौंदर्य और शक्ति की अद्वितीय एकता झलकती है।

विज्ञापन


नए भारत की पीढ़ियों तक पहुंचानी होगी इसकी प्रेरक ऊर्जा- ओम बिरला
स्पीकर ओम बिरला ने याद दिलाया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वंदे मातरम ने करोड़ों भारतीयों में आजादी का सपना जगाया और असंख्य क्रांतिकारियों ने फांसी और अत्याचारों का सामना करते हुए भी इस गीत को अपना संबल बनाया। सदन में मेज थपथपाकर सदस्यों ने इस ऐतिहासिक चर्चा का स्वागत किया। ओम बिरला ने कहा कि यह बहस सिर्फ एक औपचारिक चर्चा नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक स्मृति और राष्ट्रभावना को जागृत करने का अवसर है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा मुझे विश्वास है कि सांसदों के विचार इस चर्चा को सत्र का ऐतिहासिक अध्याय बनाएंगे और वंदे मातरम की ऊर्जा नई पीढ़ी तक और अधिक प्रभाव के साथ पहुंचेगी। सदन में नेताओं ने इस गीत की ऐतिहासिक यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका और आधुनिक भारत के लिए इसके संदेश पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'नेहरू और कांग्रेस के नाम का बार-बार जिक्र किया'
लोकसभा में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के अवसर पर चर्चा हुई। इस चर्चा के दौरान, सदन में कांग्रेस के डिप्टी लीडर गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की यह आदत है कि जब भी वह किसी मुद्दे पर बोलते हैं तो भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू और कांग्रेस का जिक्र करते रहते हैं। उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान उन्होंने नेहरू का नाम 14 बार और कांग्रेस का नाम 50 बार लिया। जब संविधान की 75वीं सालगिरह पर चर्चा हुई, तो नेहरू का नाम 10 बार और कांग्रेस का नाम 26 बार लिया गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed