{"_id":"6376f9c2de3c2a41a16b3d6a","slug":"vandana-suhas-dongre-filed-a-police-complaint-against-rahul-gandhi-on-savarkar-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावरकर के खिलाफ टिप्पणी: राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज, संजय राउत बोले- गठबंधन में पड़ सकती है दरार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सावरकर के खिलाफ टिप्पणी: राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज, संजय राउत बोले- गठबंधन में पड़ सकती है दरार
Fri, 18 Nov 2022 10:50 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:50 PM IST
सार
बालासाहेबंची शिवसेना (शिंदे गुट) की वंदना सुहास डोंगरे ने सावरकर पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं, संजय राउत ने कहा कि गठबंधन में दरार पड़ सकती है।
विज्ञापन
Rahul Gandhi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के प्रमुख नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर पर टिप्पणी करने की कोई वजह नहीं थी और इससे महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में दरार पड़ सकती है। राउत ने संवाददाताओं से कहा कि सावरकर के खिलाफ कोई भी अपमानजनक बयान शिवसेना के लिए स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में, खासकर महाराष्ट्र में अच्छा समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
राउत ने कहा कि वीर सावरकर का विषय उठाने की कोई वजह नहीं थी। इससे एमवीए में दरार पड़ सकती है, क्योंकि हम वीर सावरकर को आदर्श मानते हैं। राहुल ने गुरुवार को राज्य के अकोला जिले में वाडेगांव में संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया था कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और डर की वजह से उन्हें माफीनामा लिखकर दिया था। राउत ने कहा कि इस बयान ने न केवल शिवसेना को प्रभावित किया है, बल्कि महाराष्ट्र के कुछ कांग्रेस नेताओं को भी प्रभावित किया है। महाराष्ट्र के लोग और देश की जनता का बड़ा वर्ग वीर सावरकर के प्रति सम्मान रखते हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास को कुरेदने के बजाय राहुल को नया इतिहास रचना चाहिए।
विज्ञापन
राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सावरकर के खिलाफ टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। दरअसल, महाराष्ट्र में शिंदे गुट की वंदना सुहास डोंगरे ने राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवा दी है। जिसके बाद पुलिस ने धारा 500 और 501 आईपीसी के तहत असंज्ञेय अपराध दर्ज कर लिया है। शिकायत में शिंदे गुट ने कहा है कि स्वतंत्रता सेनानी को बदनाम किया और स्थानीय लोगों की भावनाओं को आहत किया गया है।
विज्ञापन
राहुल ने सावरकर के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को विनायक दामोदर सावरकर के अंग्रेजों की मदद करने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की। लोगों से बात करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक पत्र को पढ़ा। दावा किया कि सावरकर ने अंग्रेजों को पत्र लिखा था। राहुल ने पत्र को पढ़कर सुनाया जिसमें सावरकर ने लिखा था सर, मैं आपके सबसे आज्ञाकारी सेवक बने रहने की विनती करता हूं। उस पत्र पर हस्ताक्षर भी किए गए थे। सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की। उन्होंने डर के मारे पत्र पर हस्ताक्षर करके महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे नेताओं को धोखा दिया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया था कि सावरकर अंग्रेजों से पेंशन लेते थे, उनके लिए काम करते थे और कांग्रेस के खिलाफ काम करते थे।
उद्धव ठाकरे ने राहुल के बयान को बताया गलत
इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के एक धड़े के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस नेता टिप्पणी से पल्ला झाड़ लिया। उद्धव ने कहा कि उनकी पार्टी वीडी सावरकर का बहुत इज्जत करती है और वह स्वतंत्रता सेनानी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे मन में स्वतंत्र वीर सावरकर के लिए बहुत सम्मान और विश्वास है और इसे मिटाया नहीं जा सकता।
शिंदे सरकार ने एमवीए सरकार के प्रस्ताव पर फिर लगाई रोक
महाराष्ट्र सरकार ने एक बार फिर से एमवीए सरकार की परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर रोक लगा दी है। बता दें कि
जुलाई में, एक सरकारी प्रस्ताव जारी किया गया था और एमवीए सरकार के दौरान आदित्य ठाकरे के नेतृत्व वाले पर्यटन और संस्कृति विभाग के लिए सभी एमवीए परियोजनाओं पर काम रोक दिया गया था। बाद में दो नवंबर को एक सरकारी प्रस्ताव ने विभाग की कुछ परियोजनाओं को आगे बढ़ने की अनुमति दी थी लेकिन अब 17 नवंबर को एक नया प्रस्ताव जारी किया गया।