फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vaishvik Bhartiya Vaigyanik VAIBHAV Summit 2020: pm modi says I would call it a true sangam

पीएम मोदी ने वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन को 'प्रतिभा का संगम' बताया

Fri, 02 Oct 2020 08:00 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 02 Oct 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Vaishvik Bhartiya Vaigyanik VAIBHAV Summit 2020: pm modi says I would call it a true sangam
पीएम मोदी - फोटो : ANI

वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक (वैभव) शिखर सम्मेलन 2020 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैभव सम्मेलन दुनियाभर के विज्ञान और इनोवेशन को महत्व दे रहा है। मैं इसे 'प्रतिभा का संगम' कहूंगा। पीएम मोदी ने कहा कि मैं उन वैज्ञानिकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने आज अपने सुझाव और विचार पेश किए। आप में से अधिकांश ने भारतीय शैक्षणिक और अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र की अपने विदेशी समकक्षों के साथ सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन


पीएम ने वैज्ञानिकों से किसानों की मदद करने को कहा
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं सभी वैज्ञानिकों और उनके विचारों का स्वागत करता हूं। आप सबने मिलकर काम करने पर जोर दिया है। भारत सरकार ने वैज्ञानिक शोध और इनोवेशन को बढ़ाने के लिए बहुत काम किया है। हम चाहते हैं कि अच्छा वैज्ञानिक शोध हमारे किसानों की भी मदद करे। 
विज्ञापन


दाल के रिकॉर्ड उत्पादन पर वैज्ञानिकों का धन्यवाद 
विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में बदलाव की दिशा में हमारे प्रयासों का मूल विज्ञान है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने परिश्रम किया और दालों के उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई। आज हमें बहुत कम दाल आयात करनी पड़ती है। हमारे अनाज उत्पादन ने रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वदेशी टीके को प्रोत्साहन
पीएम मोदी ने टीके पर बात करते हुए कहा कि 2014 में हमारे टीकाकरण कार्यक्रम में चार नए टीके लगाए गए। इसमें स्वदेशी रूप से विकसित रोटावायरस वैक्सीन शामिल था। हम स्वदेशी टीके के उत्पादन को प्रोत्साहित करना चाहते हैं।


31 अक्तूबर तक चलेगा यह सम्मेलन
बता दें कि यह सम्मेलन वैश्विक और प्रवासी भारतीय अनुसंधानकर्ताओं और शिक्षाविदों को एक मंच प्रदान करता है। इस सम्मेलन में 55 देशों के भारतीय मूल के 3,000 से अधिक वैज्ञानिक और शिक्षाविद व 10 हजार से अधिक प्रवासी वैज्ञानिक और शिक्षाविद शामिल होंगे। यह सम्मेलन 31 अक्तूबर तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed