{"_id":"5b2cf7734f1c1b684d8b7c40","slug":"vadodara-class-ninth-student-stabbed-to-death-in-school-bathroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: तेज धारदार चाकू से स्कूल के बाथरूम में 9वीं के छात्र का मर्डर, दो छात्रों से हुआ था झगड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात: तेज धारदार चाकू से स्कूल के बाथरूम में 9वीं के छात्र का मर्डर, दो छात्रों से हुआ था झगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Updated Fri, 22 Jun 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक स्कूल के शौचालय से नौवीं कक्षा के एक छात्र का शव बरामद किया गया है। छात्र के शरीर पर चाकू से मारे जाने के कई निशान थे। इस घटना ने पिछले साल गुड़गांव के एक विद्यालय में सात वर्षीय छात्र की हत्या की खौफनाक यादों को फिर ताजा कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि शहर के बारनपोरा इलाके के भारती स्कूल के छात्र वेद भगवानदास तडवी (14) जब पहली मंजिल पर स्थित अपनी कक्षा में जा रहा था तभी कुछ अज्ञात लोगों से उसकी टोकाटाकी हुई थी। उन्होंने कहा कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजे की है जब स्कूल की दो पालियां बदलती हैं। पुलिस उपायुक्त आर एस भागोरा ने कहा कि तडवी के शरीर पर चाकू से गोदे जाने के करीब दस घाव थे।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा, 'पुलिस ने स्कूल के निकट एक मंदिर के पास एक स्कूलबैग से एक तेज धार हथियार तथा पानी की बोतल में भरा मिर्ची पाउडर बरामद किया है।' पुलिस को शक है कि हमलावरों ने तडवी की हत्या के बाद इसे यहां फेंक दिया था।
विज्ञापन
भागोरा ने कहा कि तडवी के शव को पोस्टमार्टम के लिये सर सयाजीराव जनरल हॉस्पीटल भेजा गया। पुलिस को दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की उम्मीद है। पुलिस ने कहा कि लड़के ने एक हफ्ते पहले ही स्कूल में दाखिला लिया था और वह यहां अपने मामा के साथ रह रहा था जबकि उसके माता-पिता गुजरात के आणंद में रहते हैं।
उन्होंने कहा कि फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की एक टीम मौके पर पहुंची और परिसर की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग स्कूल के बाहर जुट गए। गुड़गांव के मामले में भी पिछले साल आठ सितंबर को स्कूल के शौचालय में एक छात्र का शव मिला था जिसकी गला रेतकर हत्या की गई थी।