फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vaccination update news: Covid vaccination related adverse events in India among lowest in world government

बिना किसी डर के लगवाएं वैक्सीन, दुनिया भर में टीकाकरण के बाद भारत में सबसे कम लोग हुए हैं बीमार

Thu, 21 Jan 2021 10:52 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 21 Jan 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
vaccination update news: Covid vaccination related adverse events in India among lowest in world  government
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI
दुनिया भर में 9.73 करोड़ से अधिक लोग वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं कोरोना संक्रमण ने 20.83 लोगों की जान ले ली है। कोरोना से निपटने के लिए भारत समेत कई देशों में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। खास बात यह है कि दुनिया भर के देशों में टीकाकरण के बाद भारत में सबसे कम लोग बीमार हुए हैं।
विज्ञापन


भारत में 16 जनवरी से शुरू कोरोना टीकाकरण के बाद अब तक 600 लोगों को बीमार होने की जानकारी मिली है, जो कि दुनिया के बाकी देशों की तुलना में सबसे कम है। इनमें से 82 लोग बुधवार को बीमार हुए। अभी तक छह राज्यों में कोरोना का टीका लगने के बाद दिखे लक्षणों की वजह से 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 7 को छुट्टी भी दे दी गई है।
विज्ञापन


दिल्ली में चार और कर्नाटक में दो को कराया अस्पताल में भर्ती 
दिल्ली में कोविड टीका लगवाने वाले कुल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक स्वास्थ्यकर्मी को शाहदरा के राजीव गांधी अस्पताल में ऑब्जरवेशन में रखा गया है। कर्नाटक में भी टीकाकरण के बाद बीमार होने के दो मामले आए, जिनमें से एक को चित्रादुर्गा के जिला अस्पताल में ऑब्जरवेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड समेत इन राज्यों में आया एक-एक मामला 

इसके अलावा उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पश्चिम बंगाल सभी राज्यों में टीका लगवाने के बाद एक-एक व्यक्ति को अस्पताल में रखा गया है। उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मरीजों को जहां अस्पताल से घर भेज दिया है। वहीं पश्चिम बंगाल के केस को अभी भी मुर्शीदाबाद के जनगीपुरा में सब-डिविजनल अस्पताल में ऑब्जरवेशन में रखा गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने बताया कि टीकाकरण से अभी तक साइड इफेक्ट का कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया है।

बता दें कि भारत में अभी तक सात लाख 86 हजार 842 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका दिया जा चुका है। इनमें से एक लाख 12 हजार सात लाभार्थियों को बुधवार शाम 6 बजे तक वैक्सीन दी गई थी।सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद कुल 4 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो चुकी है। अगनानी ने बताया कि इन 4 में से 3 मौतों का कोरोना वैक्सीन से संबंध नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed