टीकाकरण पर तकरार: कांग्रेस शासित राज्य 1 मई से नहीं चलाएंगे अभियान, कही यह बात
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद तेज है। संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का फैसला किया है। वहीं, कांग्रेस शासित राज्यों और केंद्र के बीच टीकाकरण के तीसरे चरण को लेकर तकरार शुरू हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद तेज है। कोरोना के नए मरीजों और इस महामारी के कारण होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का फैसला किया है। वहीं, कांग्रेस शासित राज्यों और केंद्र के बीच टीकाकरण के तीसरे चरण को लेकर तकरार शुरू हो गई है।
दरअसल एक मई से कोविड के खिलाफ टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू होने वाला है, जिसके अंतर्गत 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन, कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब ने वैक्सीन की कमी का हवाला देते हुए टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू करने से साफ इनकार कर दिया है।
Ahead of vaccination for those above 18yrs of age from May 1,when we spoke to Serum Institute we were told by them that it may take them till May15 to fulfill orders placed by Govt of India, &they won't be able to deliver vaccines to Rajasthan before it: Rajasthan Health Minister pic.twitter.com/7OcwLbwtOy
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 25, 2021