फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vaccination: India administers more than 32.36 crore doses of COVID vaccines and overtakes the USA Ministry of Health

टीकाकरण: दुनिया में सबसे अधिक वैक्सीन लगाने वाला देश बना भारत, अमेरिका को भी पीछे छोड़ा

Mon, 28 Jun 2021 01:32 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 28 Jun 2021 01:32 PM IST
सार

भारत अब दुनिया में सबसे अधिक वैक्सीन डोज लगाने वाला देश बन गया है। तेजी से टीकाकरण करने के मामले में भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Vaccination: India administers more than 32.36 crore doses of COVID vaccines and overtakes the USA Ministry of Health
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश में जब कोरोना महामारी की दूसरी लहर अपने चरम पर थी, तब वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण अभियान की रफ्तार भी बेहद सुस्त थी। 21 जून से टीकाकरण की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने ले ली है और अब इसका असर भी देखने को मिला है। भारत अब दुनिया में सबसे अधिक वैक्सीन डोज लगाने वाला देश बन गया है। तेजी से टीकाकरण करने के मामले में भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में अब तक 32,36,63,297 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। इतनी अधिक मात्रा में वैक्सीन लगाने वाले देशों में भारत शीर्ष पर है। ग्लोबल वैक्सीनेशन ट्रैकर की इस लिस्ट में भारत के बाद अमेरिका का नंबर है, जहां 32.33 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई है।  आपको बता दें कि भारत की आबादी सवा सौ करोड़ है, जबकि अमेरिका की आबादी करीब 33 करोड़ है। अमेरिका के बाद ब्रिटेन का स्थाान है, जहां 7.67 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

 

भारत ने इन देशों से पछाड़ा
अमेरिका और ब्रिटेन के अलावा इटली में 4.96 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। वहीं जर्मनी में 7.14 करोड़ और फ्रांस में 5.24 करोड़ वैक्सीन की डोज लग चुकी है। आपको बता दें कि भारत को छोड़कर बाकी देशों में टीकाकरण अभियान करीब दो महीने पहले भी शुरू हुआ था। भारत में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। वहीं अमेरिका, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी और फ्रांस में टीकाकरण अभियान की शुरुआत दिसंबर में हो गई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed