{"_id":"58b0fedd4f1c1b2b69b271a9","slug":"uttarakhand-harish-rawat-government-paid-cricketer-virat-kohli-rs-47-lakh-from-floods-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड सरकार ने बाढ़ कोष से कोहली को दिए ₹47 लाख?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उत्तराखंड सरकार ने बाढ़ कोष से कोहली को दिए ₹47 लाख?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Feb 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : Wrogn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार फिर से एक नए विवाद में फसती नजर आ रही है। सरकार पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आपदा फंड से 47 लाख रुपये देने का आरोप लगा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बीजेपी सदस्य व आरटीआई कार्यकर्ता अजेंद्र अजय ने इस मामले में आरटीआई दायर की थी।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक आरटीआई में खुलासा हुआ है कि विराट को ये राशि जून 2015 में सूबे में पर्यटन को बढ़ावा दने के लिए एक 60 सेकेंड के विज्ञापन में काम करने के लिए दी गई थी। दरअसल यह राशि कोहली को 2013 में आई केदारनाथ आपदा के लिए निर्धारित फंड में से विराट कोहली को दी गई है। कोहली उस समय उत्तराखंड के ब्रांड अंबेसडर थे।
विज्ञापन
हालांकि विराट कोहली के एजेंट ने इस तरह की रकम मिलने से इंकार किया है। खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी का कहना है कि वे संबंधित विभाग से इस चेक के विवरण को लेकर जानकारी लेंगे। जो भी किया गया वह पूरी तरह से कानून के दायरे में रहकर किया गया है।
विज्ञापन
पर्यटन प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार रहा है। अगर उसे बढ़ावा देने के लिए किसी मशहूर चेहरे का प्रयोग किया गया है तो इसमें क्या बुराई है? आरटीआई जवाब में बताया गया कि विराट कोहली को प्रचार वीडियो के लिए भुगतान जिला आपदा प्रबंधन अधिकरण रुद्रप्रयाग की तरफ से किया गया है।