फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand Exit poll 2022: In Uttarakhand, there is a tough fight between the Congress and the BJP

उत्तराखंड एग्जिट पोल: किसी ने कांग्रेस तो किसी ने भाजपा की जीत का दावा किया, दोनों दलों के अपने दावे

Mon, 07 Mar 2022 08:00 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 07 Mar 2022 08:00 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड में वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए मोहन प्रकाश ने अमर उजाला से कहा कि इस पहाड़ी राज्य में पूरा चुनाव जनता बनाम भाजपा का हो गया था। और चूंकि, लोकतंत्र में हमेशा जनता ही जीत हासिल करती है, उत्तराखंड में भी जनता को ही जीत मिलती दिख रही है...

विज्ञापन
Uttarakhand Exit poll 2022: In Uttarakhand, there is a tough fight between the Congress and the BJP
हरीश रावत और पुष्कर सिंह धामी - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जी न्यूज ने उत्तराखंड में कांग्रेस को 35-40 सीट मिलने का अनुमान लगाया है तो टाइम्स नाऊ चैनल ने अपने सर्वे में कांग्रेस को 31 और भाजपा को 37 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। यानी दोनों दलों के बीच चुनाव में ही नहीं, सर्वे में भी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं, दोनों दलों के नेताओं ने उत्तराखंड में अपनी-अपनी जीत के दावे किये हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड में वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए मोहन प्रकाश ने अमर उजाला से कहा कि इस पहाड़ी राज्य में पूरा चुनाव जनता बनाम भाजपा का हो गया था। और चूंकि, लोकतंत्र में हमेशा जनता ही जीत हासिल करती है, उत्तराखंड में भी जनता को ही जीत मिलती दिख रही है। कांग्रेस के उत्तराखंड में सरकार बनाने की संभावनाओं पर मोहन प्रकाश ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उत्तराखंड में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी पंजाब सहित दूसरे राज्यों में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।  
विज्ञापन


वहीं, उत्तराखंड भाजपा नेता नेहा जोशी ने दावा किया कि राज्य में भाजपा को शानदार जीत मिलती दिख रही है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने राज्य में लगातार विकास किया है और इसका परिणाम हुआ है कि जनता ने लगातार दूसरी बार धामी सरकार को मौका देने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को भाजपा उत्तराखंड में दोबारा सरकार बनाएगी और पुष्कर सिंह धामी दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलित महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रितु चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए अंतिम समय में भी तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने का काम किया। लेकिन इसके बाद भी वह जनता से सच नहीं छिपा पाई। इसी का परिणाम है कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। हरीश रावत बेहद लोकप्रिय नेता हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी को जीत हासिल करने का पूरा भरोसा है और यही परिणाम अब आता हुआ दिख रहा है। मैं इस परिणाम का स्वागत करती हूं।  


रितु चौधरी ने कहा कि पंजाब के संदर्भ में परिणाम सही नहीं लग रहे हैं। सही परिणाम के लिए 10 मार्च तक का इंतजार करना चाहिए। चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम का चेहरा बनाकर कांग्रेस ने लोगों की भावनाओं का सम्मान किया है और इसका हमें पूरा परिणाम मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed