फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uttar Pradesh CM designate Yogi Adityanath Meets BJP national president JP Nadda Home Minister Amit Shah Before Oath Taking Ceremony

योगी पहुंचे दिल्ली: आदित्यनाथ ने की शाह और नड्डा से मुलाकात, मंत्रिमंडल को लेकर हुई चर्चा 

Wed, 23 Mar 2022 10:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 23 Mar 2022 10:17 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने फिलहाल 70 नामों की सूची तैयार की है, जिनमें से करीब 45 से 47 नाम चुने जाएंगे।

विज्ञापन
Uttar Pradesh CM designate Yogi Adityanath Meets BJP national president JP Nadda Home Minister Amit Shah Before Oath Taking Ceremony
जेपी नड्डा-योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंचे। भाजपा ने शाह को उत्तर प्रदेश में सरकार गठन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। ऐसे में शपथ ग्रहण से पहले मंत्रिमंडल पर फाइनल चर्चा के लिए योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे हैं। इसी के मद्देनजर वे देर रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने फिलहाल 70 नामों की सूची तैयार की है, जिनमें से करीब 45 से 47 नाम चुने जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि योगी आदित्यनाथ इसी लिस्ट पर मंथन करने के लिए दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे हैं। बैठक में धर्मेंद्र प्रधान और बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


कल विधायक दल की बैठक
इस बीच गुरुवार को शाम चार बजे लखनऊ में भाजपा के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में मंत्रिमंडल के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसमें अमित शाह और रघुवर दास भी मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान ही योगी को विधानमंडल दल का नेता चुना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed