{"_id":"57300d5b4f1c1b0b5c5cd6d7","slug":"uttar-pradesh-assembly-elections-in-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में पोस्टर वार: योगी को शेर पर बिठाया, राहुल और अखिलेश को कराई गधे की सवारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी में पोस्टर वार: योगी को शेर पर बिठाया, राहुल और अखिलेश को कराई गधे की सवारी
ब्यूरो/ अमर उजाला,गोरखपुर
Updated Mon, 09 May 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पोस्टर से शहर में हलचल
- फोटो : अमर उजाला,गोरखपुर
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने शहर में महंत आदित्यनाथ के पक्ष में अलग तरह का पोस्टर लगाकर हलचल पैदा कर दी है। जो पोस्टर लगाया गया है उसमें आदित्यनाथ को शेर पर और अन्य दलों के नेताओं को गधों की सवारी करते दिखाया गया है। पोस्टर में मायावती को ताज घोटाला, राहुल गांधी को देश को बांटने वाला, ओवैसी को मुसलमानों को गुमराह करने वाला और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भ्रष्टाचारी बताया गया है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के इस पोस्टर पर ‘संकल्प-2017, अबकी बार योगी सरकार’ भी लिखा है। ये पोस्टर लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के इस पोस्टर पर ‘संकल्प-2017, अबकी बार योगी सरकार’ भी लिखा है। ये पोस्टर लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन