{"_id":"582f7d1a4f1c1bfe518fe34e","slug":"uttar-pradesh-assembly-election-mulayam-singh-yadav-rally-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में मुलायम की रैलीः पाटे नहीं पट रही विरोध की खाई, बीजेपी का ग्राफ बढ़ने से सपा में बेचैनी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गाजीपुर में मुलायम की रैलीः पाटे नहीं पट रही विरोध की खाई, बीजेपी का ग्राफ बढ़ने से सपा में बेचैनी
अखिलानंद तिवारी
Updated Sat, 19 Nov 2016 05:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटोः मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह यादव की पहल के बाद कौमी एकता दल का समाजवादी पार्टी में विलय, तो हो गया पर दोनों दलों के विलय को लेकर सपा के बड़े नेताओं में
हुए संग्राम से कार्यकर्ताओं में खुदी खाई अब तक पट नहीं पाई है। लोगों को उम्मीद है कि 23 नवंबर को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जनपद आगमन पर सभी
नेता और कार्यकर्ता एकजुट होंगे और कौएद तथा सपा के बीच यह खाई पाटी जा सकेगी।
जिले के स्तर पर स्थिति यह है कि कौएद धड़े के कार्यक्रमों में सपा के नेताओं की उपस्थिति नाममात्र की होती है। हाल ही में मुहम्मदाबाद तहसील में कौएद गुट की
तरफ से बुलाई गई बैठक में गिनती के सपा नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस स्थिति से दल के कद्दावर नेता भी अवगत है और लगातार निचले स्तर पर एका के प्रयास कर रहे हैं पर अभी तक उन्हें पूरी सफलता मिलती नहीं दिख रही हैं।

Trending Videos
भीड़ जुटाने को घर-घर पहुंच रहे कार्यकर्ता
फाइलः गाजीपुर में नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
अब सपा मुखिया का कार्यक्रम तय होने के बाद उम्मीद की जा रही है यह खटास कम होगी। इसके लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। फिलहाल मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में कौएद धड़ा और सपा के स्थानीय नेता भीड़ जुटाने के लिए मिल कर जी-जान से जुट गए हैं। क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों को लाने के लिए दोनों धड़े के लोगों द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजा जा रहा है।
भाजपा का ग्राफ बढ़ने से सपा में बेचैनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाजीपुर में हुई सभा में मिले व्यापक जनसमर्थन से सपा सकते में दिख रही है। यह समर्थन यदि लहर में बदला, तो जिले की
सियासी तस्वीर बदल सकती है। मोदी के कार्यक्रम से वोट खिसकने का खतरा भांप कर ही सपा ने गाजीपुर में मुलायम की रैली कराने का निर्णय आनन-फानन में
लिया।