{"_id":"5896f71a4f1c1bce22e8176a","slug":"uttar-pradesh-assembly-election-2017-samajwadi-party-leader-azam-khan-attacks-pm-narendra-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश पर PM मोदी के हमले का आजम खान ने गिन-गिनकर लिया बदला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अखिलेश पर PM मोदी के हमले का आजम खान ने गिन-गिनकर लिया बदला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
फाइलः कैबिनेट मंत्री आजम खान
- फोटो : amar ujala
गोवा और पंजाब में वोटिंग के बाद यूपी का सियासी पारा चढ़ने लगा है। सभी पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं। सूबे में रविवार का दिन महारैलियों का दिन रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने रैली कर एक दूसरे पर तीखे वार किए।
सपा नेता आजम खान ने रामपुर में रैली करते हुए विरोधियों पर जबरदस्त निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 'वो 131 करोड़ हिंदुस्तानियों का बादशाह है, रावण जलाने लखनऊ जाता है, लेकिन ये भूल जाता है कि सबसे बड़ा रावण लखनऊ में नहीं दिल्ली में रहता है।'
आजम खान ने सवाल करते हुए कहा कि एक चाय बेचने वाले के पास इतने महंगे कपड़े कहां से आए। उन्होंने आरोप लगाया कि 'मोदी जी ने दो साल में 80 करोड़ रुपये के कपड़े बनवाए हैं। इसका मतलब आने वाले 5 साल में 200 करोड़ के कपड़े बनवाए जाएंगे।'

Trending Videos
'चायवाले के पास इतने महंगे कपड़े कैसे आए?'
फाइलः नरेंद्र मोदी
उन्होंने सवाल किया कि 'जब प्रधानमंत्री चाय बेचते थे और मजदूर के बेटे हैं तो इतने महंगे किसने दिए? यह जवाब मुझे ही नहीं देश को भी देना होगा।' आजम खान ने कहा कि 'देश के बादशाह कहते हैं कि मैं तो फकीर हूं झोला लेकर चला जाऊंगा, लेकिन हम कहते हैं कि वो झोला जिसमें अंबानी, अडानी और विजय माल्या हैं, वो झोला हम नहीं ले जाने देंगे।'
सपा नेता ने प्रधानमंत्री पर करारा हमला करते हुए कहा कि 'जो पत्नी को उसका हक नहीं दे सका, मां को उसका दर्जा नहीं सका, वो बेटियों को क्या देगा।'
यूपी के मंत्री आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान दौरे पर भी सवाल किया। आजम खान ने कहा कि 'देश के बादशाह पाकिस्तान चले गए और नवाज शरीफ की मां के लिए कश्मीरी शॉल लेकर गए। उनके लिए शॉल ले गए जो भारत की सीमा पर तैनात जवानों के सर काटकर ले गए थे। इतना कुछ होने के बाद भी बादशाह खामोश रहे। ये कैसा याराना है?'